फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rs 5.34 crore approved for twenty two hundred families under Jal Jeevan Mission

जल जीवन मिशन के तहत बाइस सौ परिवारों के लिए 5.34 करोड़ रुपये स्वीकृत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rs 5.34 crore approved for twenty two hundred families under Jal Jeevan Mission
खटीमा। जल जीवन मिशन के तहत भारत सरकार की ओर से 2200 परिवारों के लिए 5.34 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना के तहत सुजिया, नौगवानाथ, जमौर तथा सिसैया में भूमिगत लाइन, ट्यूबवेल तथा ओवरहैड टैंक बनने हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रवि लोशाली ने बताया कि सरकार की इस योजना के तहत सिसैया में कार्य प्रगति पर है। यहां 2.04 करोड़ की लागत से भूमिगत लाइन एवं ट्यूवैल ओवर टैंक का निर्माण चल रहा है। ईई लोशाली ने बताया कि यहां दिसंबर 2022 तक हर घर जल का कार्य पूरा हो जाएगा। यहां लगभग 800 उपभोक्ताओं को जलापूर्ति का लक्ष्य है। यहां भूमिगत लाइन बिछाई जा चुकी है।
विज्ञापन

नौगवानाथ में एक करोड़ की लागत से 400 परिवार, जमौर में 1.50 करोड़ की लागत से 588 परिवार और सुजिया में 80 लाख की लागत से 300 परिवारों को जलापूर्ति की जाएगी। यहां ओवरहैड टैंक पुरानी ही है। चयनित ग्रामों में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। कमल जोशी अवर अभियंता ने बताया कि सिसैया, नौगवानाथ तथा जमौर में कार्य शुरू हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड जल संस्थान को खटीमा में पहेनियां एवं चकरपुर में ओवरहैड टैंक के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके लिए राजस्व विभाग से लगातार संर्पक किया जा रहा है। जमीन उपलब्ध होते ही ओवर हैड टैंक का निर्माण हो सकेगा।
रवि लोशाली, अधिशासी अभियंता उत्तराखंड जल संस्थान खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed