{"_id":"6a6117d9ef8ec0b28904a3c7","slug":"rs-163-lakh-siphoned-off-via-online-fraud-khatima-news-c-236-1-ktm1001-115155-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उड़ाए 1.63 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उड़ाए 1.63 लाख रुपये
Thu, 23 Jul 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। ऑनलाइन धोखाधड़ी कर बैंक खाते से एक लाख 63 हजार रुपये की धनराशि उड़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता अनूप शिवप्रसाद अग्रहरी के साथ अज्ञात साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 1,63,000 की धनराशि विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित कराई थी। जांच के दौरान प्राप्त ट्रांजेक्शन विवरण व संबंधित बैंक स्टेटमेंट के परीक्षण से ज्ञात हुआ कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से 20,000 रुपये, 90,000 रुपये, 15,000 रुपये निकालने के साथ ही अन्य ट्रांजेक्शनों के माध्यम से 38,000 रुपये निकाले। कुल 1,63,000 रुपये बैंक खातों में हस्तांतरित कराए गए। जांच के दौरान पता चला कि उक्त खाता ग्राम देशी भुडिया, प्रतापपुर नंबर चार निवासी विपिन कुमार के नाम से संचालित है। सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि उपरोक्त तथ्यों के आधार पर विपिन कुमार व अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।