फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Romance scam with young people... Hearts, not brains, now bank accounts are empty

Udham Singh Nagar News: युवाओं के साथ रोमांस स्कैम... दिल लगाया, दिमाग नहीं, अब बैंक खाता खाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Romance scam with young people... Hearts, not brains, now bank accounts are empty
रुद्रपुर। कुमाऊं में रोमांस अब साइबर ठगों का नया हथियार बन गया है। सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप पर बढ़ती दोस्ती के साथ युवाओं को प्रेम के जाल में फंसाकर लाखों रुपये हड़पने के मामले तेजी से बढ़े हैं। पुलिस रिकॉर्ड बताता है कि बीते 10 महीनों में छह जिलों में 250 से अधिक युवक–युवतियों से करीब पांच करोड़ रुपये की ठगी हो चुकी है। हर महीने औसतन 25 युवा इस रोमांस स्कैम के शिकार बन रहे हैं जिससे साइबर सेल और पुलिस दोनों के लिए चुनौती बढ़ गई है।
विज्ञापन


ताजा मामला किच्छा का है जहां एक युवती की सोशल मीडिया पर हरियाणा निवासी युवक से दोस्ती हुई। कुछ ही दिनों में बातचीत बढ़ते-बढ़ते प्यार तक पहुंच गई। शादी की बातें शुरू हुईं तो युवक ने आर्थिक जरूरत बताकर युवती से पांच लाख रुपये ले लिए। रकम मिलते ही उसने फोन नंबर ब्लॉक किया और संपर्क खत्म कर दिया। युवती को ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ऐसे ही कई मामलों में साइबर ठग सोशल मीडिया पर आकर्षक प्रोफाइल और मीठी बातों के सहारे युवाओं का विश्वास जीतकर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


क्या है रोमांस स्कैम



रोमांस स्कैम की शुरुआत आम तौर पर सोशल मीडिया से होती है, जहां नकली फोटो और फर्जी पहचान के साथ दोस्ती बढ़ाई जाती है। धीरे-धीरे बातचीत भावनाओं तक पहुंचती है और फिर निवेश या आर्थिक मदद के नाम पर पैसा मांगा जाता है। कुछ ठग पहले थोड़ी रकम वापस कर भरोसा जीतते हैं, फिर बड़ी रकम दांव पर लगवाकर अचानक गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवनसाथी की तलाश में हो गए कंगाल



शादी की फर्जी वेबसाइटें भी ठगी की बड़ी वजह बनी हुई हैं। कई युवा जीवनसाथी की तलाश में बने इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आकर्षक फोटो और भारी-भरकम सैलरी पैकेज देखकर प्रभावित हो जाते हैं। रुद्रपुर के एक मामले में एक युवती छह महीने तक एक युवक से ऑनलाइन बातचीत करती रही। मिलने के बहाने युवक ने रास्ते में पर्स खोने की कहानी बनाकर उससे बैंक डिटेल मांगी और उसके खाते से लाखों रुपये साफ कर दिए। पुलिस का कहना है कि किसी भी शादी संबंधी वेबसाइट या सोशल मीडिया आईडी की अच्छी तरह जांच आवश्यक है। पुलिस युवाओं को सावधान रहने की सलाह दे रही है।

ठगी से ऐसे बचें

- बातचीत का पैटर्न पहचानें। ठग अक्सर अंग्रेजी लिखने में गलती करेगा।



- किसी से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर झांसे में आकर निवेश न करें।

- व्यक्तिगत, फाइनेंशियल जानकारी या फोटो किसी के साथ शेयर न करें।



- अंजान नंबर व डेटिंग एप पर आए मैसेज पर भरोसा सोच समझकर करें।

- किसी भी उस व्यक्ति को रकम न भेजें जिससे आप मिले न हों।



- सोशल मीडिया पर दिख रही आकर्षित फोटो पर आंख बंद कर यकीन न करें।

- दोस्ती और प्यार का झांसा देकर कोई रुपये की मांग करे तो सतर्क हो जाएं।



---

ठगी हो जाए तो क्या करें



ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। इसके बाद, अपने बैंक को सूचित करें और स्थानीय पुलिस स्टेशन में भी एफआइआर दर्ज कराएं।


वर्जन::

साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों को जागरूक रहने की आवश्यकता है। पुलिस की ओर से स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। रोमांस स्कैम के कई तरीके अपनाए जा रहे हैं। जागरूकता से ही इस ठगी से बचा जा सकता है। - दीपम सेठ, डीजीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed