फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ROB: Started after seven years and closed in two hours

आरओबी : सात साल बाद चालू हुआ और दो घंटे में बंद कर दिया

Tue, 16 Apr 2024 05:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 16 Apr 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
ROB: Started after seven years and closed in two hours
काशीपुर फ्लाई ओवर चलते ‌वाहन। संवादकाशीपुर फ्लाई ओवर चलते ‌वाहन। संवाद
काशीपुर। महाराणा प्रताप चौक पर बहुप्रतीक्षित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज सात वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार काशीपुर की जनता के लिए भाजपाइयों की ओर से दोपहर तीन बजे दोपहिया, तीन पहिया और कारों के लिए खोल दिया गया। हालांकि उनका यह प्रयास सफल नहीं हो सका और शाम करीब 4:50 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कारों की आवाजाही आरओबी पर बंद करा दी। अब केवल बाइक और तीन पहिया वाहनों को जाने की अनुमति दी गई है। उधर भाजपाइयों ने आरओबी पर वाहनों की आवाजाही होने पर मिठाई बांट कर खुशी जताई।
विज्ञापन


बीते सात वर्ष पूर्व भाजपा के तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से श्रीराम लीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान काशीपुर में बनने वाले दो फ्लाईओवर की नींव रखी गई थी। जिसमें से एक रामनगर रोड पर जबकि दूसरा काशीपुर में महाराणा प्रताप चौक पर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बनना था। इसका ठेका लुधियाना की दीपक बिल्डर नामक कंस्ट्रक्शन को दिया गया था।
विज्ञापन

कार्यदायी कंपनी ने करीब 56 करोड़ की लागत से बनने वाले आरओबी का निर्माण कार्य नवंबर 2017 में शुरू कर दिया था। इस दौरान तमाम बाधाओं के चलते कार्यदायी कंपनी की ओर से स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक को तारीख पर तारीख देकर या कोई न कोई बहाना बनाकर टाला जा रहा था। ऐसे में सात साल गुजर गए जबकि आरओबी बनाने का टेंडर में दो साल का समय तय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 मार्च 2024 को विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा और एसडीएम अभय प्रताप सिंह से निर्माणाधीन कंपनी ने 15 अप्रैल 2024 तक आरओबी खोलने का वादा किया था। लेकिन चार-पांच दिन पहले पुलिस-प्रशासन ने आरओबी का निरीक्षण करके यातायात व्यवस्था व सड़क हादसे की संभावनाओं को देखते हुए करीब 10-15 दिन में यातायात शुरू करने की बात कही थी।
इधर इस बात की जानकारी होने और 19 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान को देखते हुए आखिरकार स्थानीय भाजपा नेताओं में आक्रोशित हो गए। उन्होंने ठेकेदार पर विपक्ष के साथ मिलकर भाजपा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए रेलवे ओवरब्रिज पर लगाए गए सभी बैरिकेड्स को सोमवार को तोड़ डाला और पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया।
इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता ठेकेदार की ओर से दिए गए तय समय पर फ्लाईओवर पर जा पहुंचे।
इस दौरान सभी ने निर्माणदायी कंपनी के ठेकेदार को खरीखोटी सुनाई। विधायक चीमा ने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज पर ऐसा कोई विशेष कार्य नहीं बचा है, जिससे इसे चालू न किया जाए। फिर भी यदि कुछ कार्य की जरूरत होगी तो रात में पूरा करवाया जाए।
यहां पर भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, गुरविंद सिंह चंडोक, रविपाल, रजत सिद्धू, पुष्कर बिष्ट, ईश्वर गुप्ता, डॉ. गिरीश तिवारी, ईश्वर गुप्ता, कपिल अग्रवाल, सीमा चौहान, प्रियंका अग्रवाल, शाहनवाज खान आदि मौजूद थे।

मिलती रही तारीख पर तारीख
बाजपुर रोड पर नवंबर 2017 से आरओबी निर्माण शुरू हुआ था। इसे नवंबर 2019 में पूरा होना था लेकिन तय समय पर पूरा नहीं हो सका। वर्ष 2020 व 2021 में कोरोनाकाल के चलते काम रुका रहा। वर्ष 2022 में दो बार तारीख दी गई लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। फरवरी 2023 में ठेकेदार के कंपनी ने 105 दिन का समय मांगा जिसकी समय सीमा 7 जून 2023 को पूरी हो गई। फिर 20 अगस्त तक काम पूरा करने का भरोसा मिला और अब आरओबी को तय 15 अप्रैल के बजाय 20-25 तारीख तक पूरी तरह खोलने का आश्वासन मिला है।

अभी तो लोड टेस्टिंग तक नहीं हुई
एनएच के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि अभी इस आरओबी पर लोड टेस्टिंग तक नहीं हुई है। बताया कि कंपनी ने अभी तक उन्हें लोड टेस्टिंग के संबंध में कोई पत्राचार नहीं किया है। उम्मीद है एक-दो दिन में पत्र मिलने सकता है तब रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने आरओबी की लोड टेस्टिंग की जाएगी जिसमें कम से कम से 24 से 36 घंटे लग सकते हैं। क्योंकि यह प्रक्रिया लंबी होती है इसमें लोड खड़ा करके हर घंटे पुल की स्थिति देखी जाती है। वहीं आज जो आरओबी पर जनप्रतिनिधियों की ओर से यातायात शुरू करा दिया है वह नियमानुसार गलत है। यह सिर्फ राजनीतिक स्टंट है। हकीकत सभी को मालूम है कि पुल कब और कैसे शुरू होगा।

किसने क्या कहा
कार्यदायी कंपनी :
लोड टेस्टिंग कराने में कम से कम एक सप्ताह का समय लग जाएगा। क्योंकि 24 से 36 घंटे तक लोड खड़ा कर टेस्ट होगा। 10 से 15 दिन में पूरी तरह इसे खोल दिया जाएगा। रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। - अजय शर्मा, कार्यदायी कंपनी, दीपक बिल्डर्स लुधियाना
विधायक :
कार्यदायी कंपनी दीपक बिल्डर्स लुधियाना की ओर से समय से काम पूरा नहीं करने से क्षेत्रवासियों में रोष है। वहीं ठेकेदार कंपनी के कर्मचारी अपनी खामियां छिपा रहे थे और तारीख पर तारीख दे रहे थे। जबकि इस संबंध मेरी एनएच, एसडीएम व एसपी सभी से बात हो चुकी है। इस आरओबी पर हल्के वाहनों को जाने दिया जाए। आज हमने उस कार्य को पूरा करा दिया है। - त्रिलोक सिंह चीमा, विधायक

प्रशासन :
आरओबी पर लोड टेस्टिंग होनी है। यह टेक्निकल कार्य है इस संबंध में प्रशासन की ओर से कुछ नहीं है। जब वह ओके की रिपोर्ट देंगे तभी यातायात शुरू हो पाएगा। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
- अभय प्रताप सिंह, एसडीएम।


टाइमलाइन
सुबह 10 बजे : भाजपा कार्यकर्ता आवास विकास के पास आरओबी पर पहुंचने शुरू हो गए थे।
सुबह 11 बजे : कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
अपराह्न 1 बजे : आरओबी के पास लगे अवरोध किनारे लगाए गए।
दोपहर 2.15 बजे : नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता पहुंचने शुरू हो गए।
दोपहर 2.20 बजे : विधायक त्रिलोक सिंह चीमा व पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा पहुंचे।
दोपहर 3 बजे : आरओबी पर दोपहिया, तिपहिया व कारों की आवाजाही शुरू हुई।
दोपहर 3.20 बजे : भाजपाइयों ने आरओबी खुलने पर मिठाई बांटकर खुशी जताई।
शाम 4.50 बजे : पुलिस ने दोपहिया वाहनों को जाने दिया जबकि कारों की आवाजाही बंद कराई।
शाम 4.55 बजे : आवास-विकास की साइड आरओबी पर कारों के लिए अवरोधक लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed