फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roadways got Income hike in Rakshabandhan

रोडवेज के लिए संजीवनी बना रक्षाबंधन पर्व

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Roadways got Income hike in Rakshabandhan
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में मौजूद यात्री। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कोरोना महामारी के बीच रक्षाबंधन पर्व रोडवेज के लिए ऑक्सीजन का काम कर गया है। रक्षाबंधन से लगातार चार दिन से रुद्रपुर रोडवेज डिपो अपने दैनिक आय के लक्ष्य नौ लाख 75 हजार पार कर रहा है, जबकि रक्षाबंधन के दिन रुद्रपुर डिपो ने कुमाऊं में एक दिन में सबसे सर्वाधित आय प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन

कोरोना के चलते रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम होने से कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। 22 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन से रोडवेज बसों में लगातार यात्री सफर कर रहे हैं। अभी भी पर्व मनाकर लौटने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। रुद्रपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि रुद्रपुर डिपो का वर्तमान दैनिक आय का लक्ष्य नौ लाख 75 हजार रुपये है। रक्षाबंधन पर्व के दिन रुद्रपुर डिपो की 17 लाख 86 हजार रुपये की रिकॉर्ड आय हुई। इसके बाद तीन दिन से 11 लाख रुपये से अधिक दैनिक आय हो रही है। वर्तमान में डिपो की 53 बसों और अनुबंधित 40 बसों को सभी रूटों पर संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed