फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roadways employees stage protest over salary

Udham Singh Nagar News: वेतन को लेकर रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 Feb 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees stage protest over salary
रुद्रपुर। रोडवेज कर्मियों ने समय पर वेतन न मिलने के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। कर्मी 12 फरवरी तक भुजा में काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। रोडवेज कर्मियों को दिसंबर और जनवरी के वेतन का भुगतान अब तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रोडवेज कर्मियों ने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (कार्यशाला) के मंडलीय मंत्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में कार्यशाला परिसर में वेतन न मिलने को नारेबाजी करने के साथ ही प्रदर्शन किया। मंडलीय मंत्री कुमार का कहना था कि वर्ष 2024 के अंत से कभी भी समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। तीसरे महीने एक महीने का वेतन दिया जा रहा है। बताया कि 13 फरवरी को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय काठगोदाम में एक दिवसीय धरना, प्रदर्शन किया जाएगा। 13 फरवरी तक दिसंबर से फरवरी तक का वेतन नहीं मिला तो 14 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। प्रदर्शन में शाखा कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार, शाखा मंत्री राजेश कुमार, सुनील, आसिफ, शेखर, अली खान, तनवीर, अरविंद, योगेश, कोमल, चंदन कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed