फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   roadways employee sits on strike

रोडवेज कर्मचारी आमरण अनशन पर बैठा

Thu, 31 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 31 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
 roadways employee sits on strike
धरना - फोटो : Amar Ujala

यात्रियों के बेटिकट पकडे़ जाने की रिपोर्ट नहीं सौंपे जाने पर एआरएम ने सहायक यातायात निरीक्षक रमेश चंद्र का स्थानांतरण काठगोदाम कर दिया। इसके विरोध में रमेश चंद्र श्रीवास्तव रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक के दरवाजे पर ही आमरण अनशन पर ही बैठ गया। लेकिन जब लोगों ने बताया कि धारा 144 लागू है तब वह आमरण अनशन स्थगित कर उठ गया।  

विज्ञापन


उधर, रोडवेज एआरएम महेंद्र कुमार ने बताया कि सहायक यातायात निरीक्षक रमेश चंद्र श्रीवास्तव 22 मार्च को ठाकुरद्वारा के पास रामनगर डिपो की दिल्ली जाने वाली बस को दिन में डेढ़ बजे चेक किया तो बस में 14 यात्री बेटिकट पकड़े गए। लेकिन उसने संबधित रिपोर्ट नहीं सौंपी। 
विज्ञापन


जबकि बस चेकिंग के दौरान रमेश चंद की टीम में शामिल यातायात निरीक्षक मित्रपाल व विनोद कुमार भी थे। इन दोनों का कहना है कि उन्होंने बेटिकट यात्री पकड़े जाने संबधित रिपोर्ट टीम प्रभारी रमेश चंद्र सक्सेना को सौंप दी थी। उसने एआरएम कार्यालय में रिपोर्ट क्यों नहीं सौंपी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में रमेश चंद्र का कहना है कि कार्यालय में बाबू नहीं मिला। रमेश चंद्र ने कहा कि उसका बिना वजह स्थानांतरण कर प्रताड़ित किया जा रहा है। रमेश चंद्र ने बताया कि उसने एसडीएम को घटना के संबंध में बताया था। एसडीएम ने कहा कि एआरएम बात कर मामले को सुलझा लेंगे, लेकिन एआरएम ने उसको कार्यमुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed