{"_id":"62bb3667bb44427abd72e298","slug":"roadways-bus-stole-twice-passengers-were-upset-for-five-hours-rudrapur-news-hld4673699144","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने दो बार दिया दगा, पांच घंटे परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने दो बार दिया दगा, पांच घंटे परेशान रहे यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। पिथौरागढ़ डिपो से सोमवार शाम करीब चार बजे दिल्ली के लिए निकली रोडवेज बस मध्यरात्रि के समय बनबसा (चंपावत) और रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) में खराब हो गई। रोडवेज प्रबंधन की ओर से तत्काल दूसरी बस उपलब्ध न करवाने से करीब पांच घंटे तक यात्री बस के भीतर गर्मी से बेहाल रहे। कुछ यात्री देर रात ही टैक्सी बुक कराकर दिल्ली रवाना हो गए जबकि कुछ यात्रियों को सुबह पांच बजे रुद्रपुर डिपो की दूसरी बस से दिल्ली भेजा गया।
उत्तराखंड परिवहन की खटारा बसों के साथ ही नई बसें भी रास्ते में दगा दे रही हैं। रूटों पर संचालन से पहले बसों की तकनीकी जांच नहीं होने से भी बसें रास्ते में हांफ रही हैं। ऐसा ही कुछ सोमवार को देखने को मिला। पिथौरागढ़ जिले से सोमवार शाम करीब चार दिल्ली के लिए रोडवेज बस रवाना हुई। यह बस अभी नई ही है। रात में टनकपुर पहुंचने के बाद बनबसा के पास बस में तकनीकी खराबी आ गई।
चालक-परिचालक ने मिलकर किसी तरह बस को ठीक किया और बस रवाना हुई। लेकिन इसके बाद रात करीब 12 बजे रुद्रपुर में एक बार फिर बस खराब हो गई। चालक-परिचालक के काफी प्रयास करने के बावजूद बस नहीं चली। बस को किसी तरह यात्रियों ने धक्का लगाकर बस स्टेशन तक पहुंचाया लेकिन रुद्रपुर डिपो से यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था नहीं हो सकी।
विज्ञापन
यात्रियों ने रात के समय ही रोडवेज के अधिकारियों को फोन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कुछ यात्री बस का किराया रिफंड होने के बाद टैक्सी बुक कराकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बस में बैठे अन्य यात्री गर्मी से बेेहाल रहे। सुबह करीब पांच बजे रुद्रपुर डिपो की बस से इन यात्रियों को दिल्ली भेजा गया।
इस संबंध में प्रभारी एआरएम महेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास रात करीब साढ़े 12 बजे यात्रियों का फोन आया था लेकिन उस समय रुद्रपुर डिपो की दिल्ली के लिए कोई बस सेवा नहीं थीं। इस कारण सुबह करीब पांच बजे यात्रियों को दिल्ली भेजा गया। उन्होंने कहा कि स्टेशन में मौजूद अन्य यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा गया। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ डिपो की बस नई थी लेकिन उसमें तकनीकी आने से खराब हो गई थी।
रोडवेज डिपो में तकनीकी कर्मियों की कमी
रुद्रपुर। रोडवेज डिपो में तकनीकी कर्मियों की कमी के कारण बसों की मरम्मत का कार्य प्रभावित हो रहा है। सोमवार रात पिथौरागढ़ डिपो की खराब बस की तकनीकी कर्मियों की कमी के कारण रुद्रपुर डिपो में मरम्मत नहीं हो सकी। प्रभारी एआरएम महेंद्र कुमार ने बताया कि खराब बस को किसी तरह चलती हालत में करके टनकपुर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि टनकपुर में रोडवेज की क्षेत्रीय कार्यशाला है, जहां बस की सही प्रकार से मरम्मत हो सकेगी।
शाम सात बजे बाद टनकपुर मार्ग के लिए नहीं है बस सेवा
रुद्रपुर। तराई का प्रमुख रोडवेज स्टेशन होने के बावजूद शाम सात बजे के बाद रुद्रपुर डिपो की बसों का टनकपुर मार्ग पर संचालन नहीं हो रहा है। इसका फायदा डग्गामार वाहन उठा रहे हैं, जो यात्रियों से अधिक किराया वसूल रहे हैं। टनकपुर मार्ग पर पड़ने वाले सितारगंज, नानकमत्ता, झनकट, खटीमा व बनबसा के यात्री देर शाम तक यूपी रोडवेज की बसों का इंतजार करते रहते हैं। संवाद