फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Road Safety committie meeting

हादसों पर रोकथाम के लिए लगातार की जाएं प्रवर्तन की कार्यवाही:डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Road Safety committie meeting
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करतीं डीएम रंजना राजगुरू। विज्ञप्ति - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्पीड गवर्नर नहीं लगे वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस और परिवहन विभाग लगातार चेकिंग करें।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि व्यावसायिक वाहनों एवं अन्य वाहनों में पंजीयन/फिटनेस के समय रिफ्लेक्टर टेप लगाए जाएं। उन्होंने संबधित अधिकारियों को सड़कों में गड्ढे भरने का कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। एनएचएआई के पीडी योगेंद्र शर्मा को सड़क के दोनों तरफ साफ सफाई और लाइटों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो। एसएसपी डीएस कुंवर से कहा कि ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन के समय चालक और स्वामी का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। एआरटीओ विपिन सिंह ने बताया कि जिले में 19,449 व्यवसायिक वाहनों के सापेक्ष 16,320 वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाये जा चुके है। बिना स्पीड गर्वनर के संचालित हो 23 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। भार वाहन में सवारी के परिवहन पर 100, मोबाइल का प्रयोग करते हुए 931, ओवरलोडिंग 1042, तेज रफ्तार, 2628 चालान किये गए हैं। पुलिस और प्रवर्तन विभाग ने 4746 लाइसेंसों के निलंबन की संस्तुतियां की हैं। वहां पर एडीएम यूएस चौहान, जेसी कांडपाल, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, एआरटीओ पीके सिंह, पूजा नयाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed