फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Road Accident in Kashipur Car overturned after hitting divider Airbag saves driver life

Road Accident: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त...एयर बैग ने बचाई चालक की जान

Fri, 12 Apr 2024 09:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Apr 2024 09:02 PM IST
सार

कार जैसे ही रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे उतरी सामने से आ रही किसी गाड़ी की लाइट पड़ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क के किनारे पूरी तरह पलट गई।

विज्ञापन
Road Accident in Kashipur Car overturned after hitting divider Airbag saves driver life
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में नवनिर्माणाधीन आरओबी से नीचे उतरते ही एक कर डिवाइडर से टकरा गई और मुख्य सड़क पर ही पलट गई। कार के एयर बैग खुल जाने की वजह से गनीमत रही कि कार चालक सकुशल बच गया। वहीं, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जिससे काफी देर तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया और लोगों ने कार को हटवाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रात करीब आठ बजे एक व्यक्ति अपनी कार से निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज से होते हुए कुंडा तिराहे की तरफ जा रहा था। जैसे ही कार रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे उतरी सामने से आ रही किसी गाड़ी की लाइट पड़ जाने से कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क के किनारे पूरी तरह पलट गई।
विज्ञापन


Rishikesh: परिवार के साथ इंदौर से ऋषिकेश घूमने आया सेना का जवान गंगा में डूबा, नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन


कार  सड़क पर पलट जाने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन इसे चमत्कार ही कहेंगे कि चालक को चोट तक नहीं आई। इस दुर्घटना की वजह से मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। लोगों ने बताया कि रेलवे ओवर ब्रिज का सही संतुलन नहीं बनाए जाने के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं आए दिन यहां होती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed