फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Road Accident 1 casuality

भिंड़त के बाद खाई में गिरा डंपर, केबिन में फंसकर चालक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Road Accident 1 casuality
Road Accident 1 casuality
सुल्तानपुर पट्टी। जगरनाथपुर में छोई रोड स्थित एक स्टोन क्रशर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। इस हादसे में केबिन में फंसकर डंपर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को डंपर (यूके 18 सीए 1686) कोसी नदी के गऊघाट से उपखनिज लेकर बाजपुर दोराहा स्थित एक स्टोन क्रशर पर जा रहा था। छोई रोड दीनदयाल भुल्लर के फार्म के सामने उक्त डंपर की सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गए। केबिन में फंसने से डंपर चालक जिला रामपुर, थाना स्वार, मसवासी निवासी फिरासत (36) पुत्र शौकत अली की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक का पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई। पुलिस ने जेसीबी की सहायता से दोनों वाहनों को खाई से निकाला। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सुल्तानपुरपट्टी चौकी प्रभारी दीपक कौशिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed