{"_id":"67c8a2a7cea90a71d607744a","slug":"reward-declared-on-the-accused-of-firing-on-roadways-driver-sitarganj-news-c-242-1-rdp1006-121702-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रोडवेज चालक पर फायरिंग के आरोपी पर इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रोडवेज चालक पर फायरिंग के आरोपी पर इनाम घोषित
विज्ञापन
रुद्रपुर। नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस चालक पर तमंचाें से फायरिंग करने के मामले में पुलिस को दो अभियुक्तों की तलाश है। संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बावजूद हत्थे नहीं चढ़ने पर पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट लिया है। एक आरोपी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है।
बरेली के थाना बिथरी चैनपुर के ग्राम परताशपुर निवासी यूपी रोडवेज के चालक सतीश यादव ने कोतवाली में अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कराया था। कहा कि 22 फरवरी की दोपहर वह बरेली डिपो की बस लेकर काशीपुर जा रहा था। काशीपुर रोड पर पास नहीं मिलने पर बाइक और स्कूटी सवार चार युवकों ने बस रुकवाने की कोशिश की। बस नहीं रोकने पर बाइक और स्कूटी सवार एक-एक युवक ने उनपर फायर किया। एक गोली बस के शीशे को छेदती हुई सिर के ऊपर से निकलकर उनकी सीट के ऊपर लगे टिन में घुस गई थी।
पुलिस ने केस दर्ज कर प्रियांशु बाठला, प्रथमपाल, अक्षय सागर और हर्षदीप सिंह को चिह्नित किया था। 23 फरवरी की रात पुलिस ने प्रियांशु और प्रथम पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बिलासपुर सहित अन्य जगहों पर दबिश देने के बावजूद हर्षदीप और अक्षय पकड़े नहीं जा सके। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। अदालत से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट लिया गया है। हर्षदीप पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है।