फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Revel in the teacher's home, including five holding call girls

शिक्षक के घर में रंगरेलियां, कॉलगर्ल समेत पांच पकड़े

Wed, 17 Feb 2016 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता। Updated Wed, 17 Feb 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन

रुद्रपुर सीओ ने पुलिस टीम के साथ शिक्षक के घर में एक कॉलगर्ल के साथ रंगरेलियां मना रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पांचों के खिलाफ देह व्यापार का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


सोमवार देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केवल खुराना को मुखबिर ने क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सीओ रुद्रपुर बीएस चौहान को नानकमत्ता भेजा। चौहान ने पुलिस टीम के साथ सितारगंज रोड पर स्थित टीचर कालोनी में शिक्षक प्रिंस चौहान के घर छापा मारा।
विज्ञापन


घर के अंदर यूपी के कासगंज की एक युवती और शिक्षक प्रिंस चौहान, मनिंदर सिंह, सन्नी, नितिन कुमार आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर कमरे से 40 हजार रुपये, आपत्तिजनक सामग्री और कुछ दवाइयां मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई और मेडिकल करवाकर देह व्यापार अधिनियम की धारा 3/6 के तहत मामला पंजीकृत कर सभी को मुंसिफ न्यायालय खटीमा में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


मामले की विवेचना कर रहे सीओ काशीपुर जीसी टम्टा ने बताया कि कॉलगर्ल चार हजार रुपये में तय कर दलाल के माध्यम से यहां लाई गई थी। छापा मारने वाली टीम में थानाध्यक्ष आरसी तिवारी, एसआई जयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रकाश भगत, कांस्टेबल चंद्रशेखर, अवधेश कुमार व महिला कंास्टेबल रेखा भट्ट शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed