{"_id":"59b58b234f1c1bf87f8b5a23","slug":"resolve-to-follow-govind-ballabh-pant-s-ideals","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाते अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 130वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान पं. पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कई जगह रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रताप शाह, जगदीश चंद्र कांडपाल सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने पं. पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया। एडीएम शाह ने कहा तराई को बसाने में पंत जी का का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एडीएम कांडपाल ने कहा कि पंत जी ने प्रदेश के विकास को नई दिशा दी थी। पंत जयंती के उपलक्ष्य में जिला साक्षरता समिति की ओर से पंत जी के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन
वहीं विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पांडेय, जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, पीडी हिमांशु जोशी व अन्य अधिकारियों ने पं. पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विकास भवन सभागार में विचार गोष्ठी हुई जिसमें युक्ता मिश्रा, विपिन पंत ने विचार रखे। विधायक राजकुमार ठुकराल सहित कई भाजपा नेताओं ने भी पं. पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। भाजपाइयों ने जिला अस्पताल में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एव सांसद प्रतिनिधि विकास शर्मा, विशाल शर्मा, नितिन ठाकुर, दीपक चौहान, अंकुर शर्मा, जितेंद्र चौहान , शांति किशन कोली आदि थे। आदर्श कालोनी वार्ड नंबर 17 में स्थित भीमराव अंबेडकर पार्क में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पार्षद महेंद्र आर्या, अशोक सागर, प्रकाश राणा, किरन पाल सिंह, राजकुमार आदि थे।
विज्ञापन