फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Remove with akidat in Kashipur, Jaspur and Sultanpur belt

काशीपुर, जसपुर और सुल्तानपुर पट्टी में अकीदत के साथ निकाले ताजिये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Remove with akidat in Kashipur, Jaspur and Sultanpur belt
काशीपुर करबला मैदान में सबसे बड़े ताजिए। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/जसपुर/सुल्तानपुर पट्टी। मोहर्रम पर जगह-जगह ताजिये निकाले गए। काशीपुर क्षेत्र में करीब 72 छोटे-बड़े ताजिये निकाले गए, जिन्हें बाद में करबला मैदान में दफनाया गया।
विज्ञापन

सरबरखेड़ा का ताजिया 36 फिट ऊंचा और ग्राम बैलजुड़ी का ताजिया 35 फिट था। व्यवस्था बनाने के लिए शहर कोतवाल चंद्र मोहन सिंह करबला मैदान में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। करबला मेला में करबला कमेटी के सिदर रफी खान, सचिव पप्पू मंसूरी, अनवर चौधरी, आसिम कसार, अज्जू खान, इदरीश माहिगीर, डॉ.एमए राहुल, आरिफ खान, हसीन खान, शमशुद्दीन मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर, जसपुर में हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया गया। दोपहर बाद तकिये वाली मस्जिद से ताजिये निकाले गए। शोकाकुल लोग हजरत को याद करते हुए करतब दिखा रहे थे। अखाड़ा कमेटी के लोगों ने अखाड़ा खेला। ताजिये बारी चौक, गांधी आश्रम और गुड़ मंडी से होते हुए सब्जी मंडी चौक पहुंचे और करबला में उन्हें दफन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सुल्तानपुर पट्टी में भी ताजिये निकाले गए जो निर्धारित रास्तों से होते हुए करबला मैदान पहुंचे और वहां उन्हें दफन किया गया। वहां जुम्मा भारती, सरताज आलम, डॉ. अहमद अली, वाहिद हुसैन, मो रफी, जाहिद हुसैन, साजिद हुसैन, जोगा, हामिद हुसैन आदि थे।
बाजपुर/केलाखेड़ा। बाजपुर गांव स्थित करबला मैदान में विशाल मेले का आयोजन किया गया। केलाखेड़ा में गणेशपुर का ताजिया अव्वल और दूसरे स्थान पर मुकरमपुर गदरपुर रहा। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। भीषण गर्मी को लेकर छबील लगाकर शरबत बांटा गया।
नगर के मोहल्ला मुड़िया पिस्तौर, मुड़िया कलां, मझरा बक्श, गांव बाजपुर, महेशपुरा, हरलालपुर, जगन्नाथपुर, रम्पुरा शाकर, कनौरा, कनौरी, धनसारा आदि ग्रामों से करीब 40 ताजिये गांव बाजपुर स्थित करबला में पहुंचे। केलाखेड़ा में 52 गांव के करबला मैदान में गदरपुर, मसीत, सरोवर नगर, मोतीपुर, महतोष मोड़, झगड़पुरी, रामनगर, गणेशपुर, टांडा आजम, भव्वनग्ला, सरकड़ी, रत्ना की मंडियों, टांडा डालचंद, केलाखेड़ा आदि स्थानों से लोग ताजिये लेकर पहुंचे।

वहां गणेशपुर के ताजिये को विजय घोषित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली ने विजयी ताजिये को बनाने वाली टीम को 1100, थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने 1000 रुपये का पुरस्कार, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए ताजिये बनाने वालों का पांच-पांच सौ रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया।

बाजपुर गांव करबला मैदान में मोहर्रम पर एकत्र ताजिए।

बाजपुर गांव करबला मैदान में मोहर्रम पर एकत्र ताजिए।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed