फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Remove the balcony of two shops

दो दुकानों के छज्जे हटाए

Wed, 08 Nov 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Wed, 08 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Remove the balcony of two shops
काशीपुर में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : amar ujala
हाइकोर्ट के आदेश पर नगर में अतिक्रमण हटाने के पांचवे दिन नगर निगम और प्रशासन ने दो दुकानों के सामने पड़े पक्के चबूतरे और टीन के छज्जे उखाड़े।
विज्ञापन
मंगलवार को मुख्य नगर अधिकारी केके मिश्र और सहायक नगर अधिकारी एलएन मिश्र जेसीबी मशीन और टीम के साथ एमपी चौक पहुंचे। यह देख सड़क पर लगे ठेली फड़ वालों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने जेसीबी से देवीदास कंफेक्शनरी और बत्रा कंफेक्शनरी के आगे बने पक्के चबूतरे ध्वस्त कर दिए और दोनों दुकानो के बरामदे में पड़ी चादरें गिराई। कार्रवाई से सड़क पर लगे ठेली वालों में हड़कंप मच गया। ठेली वाले इधर-उधर भागने लगे, लेकिन टीम ने दो-तीन ठेलियों को पकड़ लिया और मिनी ट्रक में लादकर नगर निगम ले गए। इसके बाद टीम ने नगर निगम के गेट पर पहुंची।
मुख्य नगर अधिकारी ने निगम गेट के सामने एक जलेबी का ठेेला लगाने वाले को फटकार लगाई और आगे से नहीं लगाने की चेतावनी दी। गेट के पास ही दुकानदारों ने सामान नाली के बाहर टांगा हुआ था। मुख्य नगर अधिकारी ने दुकानदारों को फटकार लगाई जिस पर दुकानदारों ने अपना सामान स्वयं हटा लिया। सहायक नगर अधिकारी एलएन मिश्र ने कहा कि हाइकोर्ट ने जिन सड़कों से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था चिन्हित करने के बाद उन्हें हटाया जा चुका है। अन्य अतिक्रमण भी जल्द हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed