फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Religious presentations held during Maa Shyama Kali Puja

Udham Singh Nagar News: मां श्यामा काली पूजा में हुई धार्मिक प्रस्तुतियां

Sun, 26 Oct 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 26 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Religious presentations held during Maa Shyama Kali Puja
गदरपुर संजयनगर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करते पूर्व विधायक ठुकराल। स्वयं
गदरपुर। संजयनगर, महतोष में आयोजित श्री श्री शारदीय मां श्यामा काली पूजा का पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शुभारंभ किया। इस धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन में हुई रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ठुकराल ने कहा कि ऐसे आयोजनों का समाज और संस्कृति में विशेष महत्व है। मां काली की पूजा और दीपावली का पर्व हमें आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ सामाजिक एकता का संदेश देता है। इससे नई पीढ़ी में आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना का विकास होता है। कमेटी पदाधिकारियों ने ठुकराल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुबीर दास और मानस बैरागी ने किया। वहां पर संजय ठुकराल, आरिफ गाजी, सुखदेव हालदार, जुल्फिकार अली, मनोज गौड़, गगन ग्रोवर, जगदीश विश्वास, नेपाल विश्वास आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


——————


फोटो : 7 पी — ग्राम संजयनगर महतोष में मां श्यामा काली पूजा का शुभारम्भ करते पूर्व विधायक ठुकराल

फोटो स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed