{"_id":"5af9dd074f1c1be6408b55d0","slug":"regular-flight-starts-between-pantnagar-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर-दिल्ली के बीच नियमित उड़ान शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर-दिल्ली के बीच नियमित उड़ान शुरू
अमर उजाला ब्यूरो पंतनगर
Updated Tue, 15 May 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
एयर िंडिया
एयर इंडिया ने पंतनगर और दिल्ली के बीच दैनिक हवाई सेवा शुरू कर दी है। 72 सीटर विमान दिल्ली-पंतनगर के बीच उड़ाएगा। एयर इंडिया अब तक सप्ताह में चार दिन 48 सीटर हवाई जहाज-पंतनगर दिल्ली के बीच चला रही थी। दैनिक फ्लाइट कार्यक्रम के अंतर्गत पहली फ्लाइट सोमवार को पंतनगर एयरपोर्ट पहुंची। विमान में दिल्ली से 30 यात्री आए थे। पंतनगर से 22 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। स्टेशन प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि फ्लाइट ट्रायल आधार पर शुरू की गई है। यह 31 मई तक जारी रहेगी। सकारात्मक रिस्पांस मिलने पर एयर इंडिया इसे 31 मई के बाद भी जारी रखने पर विचार कर सकता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को फ्लाइट सुबह 6:55 बजे पंतनगर पहुंची थी। 7:25 बजे सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन