फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Redemption will bypass jams in June Kichha

जून से किच्छा बाइपास में जाम से मिलेगी मुक्ति

Tue, 24 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 24 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Redemption will bypass jams in June Kichha
 वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को जून से किच्छा बाइपास मार्ग में जाम से मुक्ति मिल सकेगी। डीएम के निर्देश के बाद तेजी से मार्ग चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। बता दें कि किच्छा बाइपास मार्ग यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, लेकिन संकरा होने के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। खासकर दोनों पुलों पर घंटों जाम लगा रहता है। इसमें स्कूली बच्चों को लाने ले-जाने वाली बसेें भी अक्सर फंस जाती है। जिला प्रशासन के निर्देश पर पिछले वर्ष से मार्ग चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया है। 2.7 किमी मार्ग और दो पुलों के चौड़ीकरण का कार्य करीब 15 करोड़ से होना है। निर्माण की जिम्मेदारी लोनिवि को दी गई है। हालांकि निर्माण कार्य को इसी मार्च में पूरा होना था, लेकिन तमाम अड़चनों के कारण अभी तक काम पूरा नहीं हो सका है। सबसे पहले मार्ग के दोनों ओर के पेड़ कटान की अनुमति और विद्युत पोल बाधक बने रहे। काफी जद्दोजहद के बाद पेड़ कटान कराया जा सका। जबकि विद्युत विभाग से अनापत्ति के बाद अधिकांश पोल भी शिफ्ट करा लिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार सौ मीटर दायरे में कुछ पोल और हटाए जाने हैं। इनके स्थान पर अंडरग्राउंड केबिल बिछाई जाएगी। जिससे चौड़ीकरण कार्य में कोई भी पोल बाधा न डाल सके। इस संबंध में लोनिवि ईई अशोक कुमार ने बताया कि तेज गति से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पुल निर्माण की दिशा में भी काफी हद तक काम करा लिया गया है। बताया कि हरहाल में जून तक चौड़ीकरण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। इससे जाम के संकट से छुटकारा मिल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed