{"_id":"645fe14b1d7cd2575302a194","slug":"red-in-bazpur-hotel-bazpur-news-c-8-1-139722-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar: स्कूल के बजाय होटल में आपत्तिजनक हालत में मिली किशोरी, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar: स्कूल के बजाय होटल में आपत्तिजनक हालत में मिली किशोरी, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Sun, 14 May 2023 02:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 14 May 2023 02:42 PM IST
सार
पुलिस ने होटल के एक कमरे से एक युवक और एक किशोरी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। युवक और किशोरी से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। होटल के प्रबंधक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
बाजपुर होटल में छापे के दौरान पूछताछ करती पुलिस । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस टीम ने दोराहा स्थित एक होटल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने होटल के एक कमरे से एक युवक और एक किशोरी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी युवक और होटल संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, एएचटीयू प्रभारी बसंती आर्य ने शनिवार शाम मुखबिर की सूचना पर दोराहा स्थित एक होटल पर छापा मारा। होटल के एक कमरे से एक युवक और एक किशोरी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। युवक और किशोरी से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। होटल के प्रबंधक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। किशोरी एक स्कूल की छात्रा बताई गई है। सूचना पर युवक और किशोरी के परिजन भी कोतवाली में पहुंच गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में महंगाई दर घटी, फिर भी देश में सबसे अधिक, एनएसओ की ओर से जारी किए गए आंकड़े
विज्ञापन
कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि पूछताछ में किशोरी ने जबरन दुष्कर्म करने और मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। टीम प्रभारी बसंती आर्य ने मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर निवासी आरोपी मोनिस के खिलाफ धारा 363, 376, 506, 504, 67 और पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया है।
बिना आईडी के कमरा देने, रजिस्टर में विवरण न रखने पर जसपुर खुर्द काशीपुर निवासी होटल संचालक प्रीतपाल सिंह और जिला मुजफ्फरनगर यूपी के मंसूरपुर निवासी उसके सहयोगी परविंदर सिंह के खिलाफ धारा 120बी, 201, पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है।