फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Reached the spot on the third day, blood stains, dupatta, patal were found

तीसरे दिन पहुंचे घटनास्थल पर, खून के धब्बे, दुपट्टा, पाटल मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Reached the spot on the third day, blood stains, dupatta, patal were found
08केटीएम06पी-घटना स्थल के पास पड़ा दुपटटा - फोटो : KHATIMA
खटीमा। खटीमा वन रेंज के अंतर्गत तीन दिन पहले तेंदुए के हमले में घायल महिला की मौत के मामले में तीसरे दिन वन विभाग और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर झाड़ियां टूटी, खून, गीता का दुपट्टा, पाटल, साग का थैला और चप्पल पड़ी मिली। खटीमा रेंजर ने बताया कि परिजनों की ओर से मुआवजे का आवेदन मिलने पर जांच रिपोर्ट डीएफओ कार्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को दोपहर में खेतलसंडा मुस्ताजर निवासी मनोहर सिंह राणा ने वन विभाग, पुलिस व ग्रामीणों को बताया कि था कि उसकी पत्नी गीता राणा पर तेंदुए ने हमला किया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही गीता की मौत हो चुकी थी। मामले में वन विभाग की टीम रेंजर बीएस बिष्ट के नेतृत्व में टीम खटीमा रेंज के उत्तरी बनबसा कंपार्टमेंट संख्या आठ स्थित घटनास्थल की तलाश में जुटी लेकिन घटनास्थल नहीं मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार को मृतका के पति मनोहर सिंह राणा को साथ लेकर वन दरोगा अशोक गौतम, फारेस्ट गार्ड प्रवेश राणा, ग्राम प्रधान पति वीरेंद्र राज, चरन सिंह समेत अनेक ग्रामीण फिर जंगल में गए। काफी खोजने के बाद घटनास्थल मिला। मौके पर झाड़ियां टूटी मिलीं और खून के निशान, चप्पल, पास ही पाटल, गीता का दुपट्टा और साग का थैला मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि बूढ़ाबाग इंद्रपुरी से करीब सात-आठ सौ मीटर दूर घना जंगल है। रेंजर ने बताया कि अभी मृतका के पति की ओर से मुआवजे का आवेदन पत्र नहीं मिला है। उसके मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। घटनास्थल पहुंचने वालों में ग्राम प्रधान पति वीरेंद्र राज के अलावा जीवन सिंह खर्कवाल, हिमांशु राज, मुनेश सिंह राणा, सुनील राणा, जोगेंद्र राणा, रोशन सिंह, शंकर सिंह, कैलाश रावत आदि थे।
तेंदुए ने घटना वाले दिन बकरी तो बृहस्पतिवार को गाय मारी
खटीमा। खेतलसंडा मुस्ताजर ग्राम सभा से सटे खटीमा वन रेंज के उत्तरी बनबसा कंपार्टमेंट आठ में तीन दिन पहले घटना के दिन भी तेंदुए ने ग्रामीण भानू राम की बकरी को मारा था।
ग्राम प्रधान पति वीरेंद्र राज ने बताया कि बृहस्पतिवार को तेंदुए ने ग्रामीण रामीचंद की गाय को मारा। बताया कि तेंदुए के हमलावर होने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। वन विभाग की ओर से भी बृहस्पतिवार को मुनादी कराई गई थी।
अभी तक की जांच में पति का बयान आधार
खटीमा। गीता राणा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों के पैनल ने मौत का कारण सिर में गंभीर चोट आना बताया है। इस संबंध में कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि मृतका गीता के पति मनोहर सिंह राणा ने पुलिस को बताया था कि तेंदुए के हमले में वह घायल हुई और तेंदुए के चंगुल से पत्नी को छुड़ाने के लिए उसने तेंदुए पर लाठी से वार किया था। अभी तक की जांच में पति के बयान के आधार पर तेंदुए के हमले से ही महिला की मौत की बात सामने आई है।
तेंदुए ने कुत्ते और बछड़े को मारा
काशीपुर। नई सब्जी मंडी निवासी उत्तराखंड सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी का जसपुर के ग्राम नारायणपुर में कोतवाल कृषि फार्म है। उन्होंने फसलों और सब्जियों की देखभाल के लिए फार्म पर सोनू तोमर, मोनू और छोटू को रखा है।

बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे फार्म हाउस में कुत्ते पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। कुत्ते की आवाज सुनकर उक्त लोगों की आंख खुल गई। उनके शोर मचाने पर तेंदुआ एक बछड़े को भी उठा ले गया। बता दें कि तेंदुआ छह माह पूर्व भी फार्म में कुत्ते को मार चुका है। सूचना पर फार्म स्वामी विजेंद्र चौधरी शुक्रवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि खेत में तेंदुए के पंजे दिख रहे हैं। बताया कि तेंदुए के साथ उसका बच्चा भी है। उन्होंने बताया कि वन विभाग को मामले से अवगत कराया गया है।

08केटीएम02पी-खटीमा वन रेंज के उत्तरी बनबसा कंपार्टमेंट आठ में घटना स्थल पर पड़ा खून।

08केटीएम02पी-खटीमा वन रेंज के उत्तरी बनबसा कंपार्टमेंट आठ में घटना स्थल पर पड़ा खून।- फोटो : KHATIMA

08केटीएम04पी-खटीमा वन रेंज के उत्तरी बनबसा कंपार्टमेंट संख्या आठ घटना स्थल का जायजा लेते वन कर्मी व

08केटीएम04पी-खटीमा वन रेंज के उत्तरी बनबसा कंपार्टमेंट संख्या आठ घटना स्थल का जायजा लेते वन कर्मी व- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed