फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Raw liquor mafia found unbridled on the banks of drains adjacent to the population, 12 kilns caught

आबादी से सटे नालों के किनारे बेलगाम मिले कच्ची शराब माफिया, 12 भट्टी पकड़ीं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Raw liquor mafia found unbridled on the banks of drains adjacent to the population, 12 kilns caught
खटीमा में बरामद कच्ची शराब, बरामद उपकरण, आरोपी व आबकारी टीम। - फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। लॉकडाउन के बीच भी क्षेत्र के जंगलों में कच्ची शराब माफिया बेलगाम हैं। ताजा मामले में आबकारी दल ने आबादी से सटे जगलों के नालों में 12 शराब भट्टी पकड़ी। जबकि दो आरोपियों के कब्जे से 80 लीटर शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
बता दें कि क्षेत्र के सुरई वन रेंज, किलपुरा वन रेंज, खटीमा वन रेंज के आबादी से सटे नालों में अक्सर कच्ची शराब माफिया सक्रिय रहते आ रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह से ही आबकारी दल कच्ची शराब माफिया के खिलाफ अभियान में जुटा। क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि टीम ने सुरई वन रेंज के आबादी से सटे नालों के किनारे छापे मारे। टीम ने वनगवां, रघुलिया, हल्दी फार्म के पास जंगल में 12 भट्टी कच्ची शराब, 8 हजार लीटर लाहन, 170 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इसमें आरोपी रघुलिया निवासी तारा सिंह, सूरज सिंह को 40-40 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा।लाहन को नष्ट व भट्टी को तोड़ा गया। टीम में क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी के साथ हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह, सतीश कुमार, महिला कांस्टेबल सुनीता रानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed