फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rape Victim Teen Gives Birth a Baby

रुद्रपुर में दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने शिशु को दिया जन्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rape Victim Teen Gives Birth a Baby
रुद्रपुर में घटना के बाद पुलिस थाने में लगी भीड़। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। क्षेत्र की एक मलिन बस्ती में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पड़ोसी ने 13 साल की किशोरी को हवस का शिकार बना लिया। दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने एक शिशु (लड़की) को जन्म दिया लेकिन जन्म के कुछ ही देर बाद नवजात की मृत्यु हो गई। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती किशोरी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र की मलिन बस्ती की एक कॉलोनी में शनिवार रात को दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने शिशु को जन्म दिया। अत्यधिक रक्तस्राव से घबराकर परिजन जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल ले आए। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक किशोरी को रात 10 बजकर 10 मिनट पर भर्ती कराया गया और नवजात पहले से ही मृत थी। रविवार सुबह पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक विवाहित व्यक्ति ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर और दिनेशपुर में ताबड़तोड़ दबिशें दीं। ट्रांजिट कैंप थाने के दरोगा अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि आरोपी दीवान मंडल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद नवजात की अंत्येष्टि कर दी गई है। इधर, देर शाम आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस सोमवार को इसका खुलासा करेगी।
विज्ञापन

इनसेट
इस शर्मनाक घटना के पीछे खड़े हैं कई सवाल
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में किशोरी से हुए दुष्कर्म की शर्मनाक घटना के पीछे कई सवाल खड़े नजर आ रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर नौ महीने तक परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में क्यों नहीं की। सूत्रों के अनुसार आरोपी व्यक्ति को विवाह के कई वर्ष बीतने के बावजूद संतान नहीं हुई थी। वह आए दिन किशोरी के साथ छेड़खानी करता था। लॉकडाउन के दौरान एक बार मोहल्ले के लोगों ने किशोरी से छेड़खानी करने के दौरान उसकी जमकर पिटाई भी की थी। इसके बावजूद परिजनों ने दुष्कर्म की इस घटना को छुपाए रखा। बताया जा रहा है कि रात के समय घर पर ही किशोरी ने शिशु को जन्म दिया और कुछ देर बाद ही नवजात की मौत होने से घटना का खुलासा हुआ। चर्चा है कि आरोपी की पत्नी को भी इस घटना के बारे में पता था। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दुष्कर्म के आरोपियों को मिले मृत्युदंड
रुद्रपुर। जिला बाल कल्याण समिति ऊधमसिंह नगर की पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. रजनी बत्रा ने दुष्कर्म की शिकार किशोरी के शिशु को जन्म देने की घटना असंवेदनशील होते समाज का उदाहरण बताते हुए घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार महिलाओं की विवाह की उम्र को बढ़ाकर 21 वर्ष करने का प्रस्ताव ला रही है, वहीं दूसरी तरफ बच्चियों से दुष्कर्म की शर्मनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। निर्भया कांड के आरोपियों को मृत्युदंड की सजा मिलने के बावजूद दुष्कर्म के प्रति हैवानों में खौफ पैदा नहीं हो रहा है। दुष्कर्म के आरोपियों के लिए मृत्युदंड से कम कोई सजा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed