{"_id":"66fdc5e2d284ef8be7001764","slug":"ranikhet-youth-found-dead-in-hotel-room-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-105912-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: होटल के कमरे में मृत मिला रानीखेत का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: होटल के कमरे में मृत मिला रानीखेत का युवक
Thu, 03 Oct 2024 03:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। संदिग्ध हालत में एक होटल के कमरे से एक युवक का शव मिला। मृतक रानीखेत का रहने वाला था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार को औद्योगिक पार्क, सिडकुल स्थित एक होटल में ग्राम खुशहाल, रानीखेत निवासी रवि शंकर (20) पुत्र टीकम चंद का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक करीब दो महीने पहले होटल में काम करने के लिए आया था। मंगलवार शाम को वह काम खत्म कर होटल के कमरा नंबर 321 में सोने चला गया। इसके बाद रवि की उसके मित्र जयंत से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। फिर उसने अपनी बड़ी बहन से बात की थी।
बुधवार सुबह रवि के न उठने पर अन्य कर्मचारियों ने उसका दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सिडकुल चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक ने अन्य पुलिसकर्मियों के मदद से दरवाजे को तोड़ दिया। अंदर युवक का शव बिस्तर पर पड़ा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस को युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है। सीओ बीएस चौहान ने बताया कि युवक होटल के कमरे में मृत पाया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।