फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rana Elected Bazpur bar association President

बाजपुर बार एसोसिएशन के शिवराज राणा अध्यक्ष, वियज गर्ग सचिव निर्वाचित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Rana Elected Bazpur bar association President
बाजपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। बार एसोसिएशन के चुनाव में शिवराज सिंह राणा अध्यक्ष, प्रेम सिंह सागर उपाध्यक्ष, विजय कुमार गर्ग सचिव, मो. यूसुफ उपसचिव, सूरज प्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी कुलवंत सिंह उप्पल ने बताया कि शनिवार को बाजपुर बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए।
विज्ञापन

108 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना परिणाम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिवराज सिंह राणा को 64 मत उनके प्रतिद्वंद्वी अशोक उप्पल को 42 मत जबकि दो मत निरस्त हुए। इसी क्रम में सचिव पद के प्रत्याशी विजय कुमार गर्ग को 64 उनके प्रतिद्वंद्वी नीरज जौहरी को 42 मत, दो मत निरस्त हुए। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रेम सिंह सागर को 58 मत उनके प्रतिद्वंद्वी अशोक कांबोज को 48 मत, जबकि दो मत निरस्त हुए।
विज्ञापन

उप सचिव पद के प्रत्याशी मो. यूसुफ को 55, कृष्ण कुमार को 28, राजीव बंसल को 22 मत मिले जबकि तीन मत निरस्त हुए। आय व्यय निरीक्षक पद के प्रत्याशी कृष्णा सिंह को 57 मत उनके प्रतिद्वंद्वी सरफराज को 50 मत मिले जबकि एक मत निरस्त हुआ। एक मात्र प्रत्याशी होने पर कोषाध्यक्ष पद पर सूरज शर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर फिरासत अली, सदस्य कार्यकारणी दिनेश शर्मा, अजीम सज्जाद अली, गीता को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में हरीश नेगी, नंद सिंह कन्याल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed