फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ramlala gets right on temple and Rudrapur: Som

रामलला को मंदिर और रुद्रपुर को नजूल पर हक मिलेगा : सोम

Sat, 17 Nov 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Sat, 17 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ramlala gets right on temple and Rudrapur: Som
रुद्रपुर में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते विधायक संगीत सिंह सोम। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सरधना (मुजफ्फरनगर) के विधायक संगीत सिंह सोम ने कहा कि अयोध्या में रामलला को मंदिर और रुद्रपुर के लोगों को नजूल भूमि पर मालिकाना हक एक साथ मिलेगा। आम जनता को बरगलाकर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों को जनता भाजपा के पक्ष में बंपर मतदान कर करारा जवाब दे। 
भूतबंगला स्थित रामलीला भवन में शुक्रवार शाम को भाजपा प्रत्याशी रामपाल के समर्थन में चुनावी सभा में विधायक सोम ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरोधी जनता को मतदान न करने के लिए बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अब उनके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर वासियों को नजूल की भूमि पर सिर्फ भाजपा सरकार की मालिकाना हक दिला सकती है। आज कांग्रेस जनता को बरगला कर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है। अगर कांग्रेस की नीयत साफ होती तो वह कई साल तक सत्ता में काबिज रहने के दौरान रुद्रपुरवासियों को नजूल भूमि पर कब्जा दिलाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत को वह बखूबी जानते हैं। मुजफ्फरनगर कांड का दर्द वह आज तक नहीं भूले हैं। कांग्रेस ने उन्हें जेल में डलवाया था। सोम ने कहा कि नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाने के लिए भाजपा सुप्रीम कोर्ट जा रही है। उन्होंने नजूल की भूमि उस पर बसे हुए लोगों की है और उस भूमि से उन्हें कोई नहीं हटा सकता। जनता बरगलाने वाले लोगों के बहकावे में न आए। उन्होंने जनता से मेयर प्रत्याशी रामपाल के समर्थन में मतदान करने की अपील की। बाद में उन्होंने वार्ड नंबर 31 में भी रोड शो किया। वहां पर विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश परिहार, वेद ठुकराल, विवेक सक्सेना आदि थे। 
विज्ञापन


भाजपा की समाज को बांटने की कोशिश ठीक नहीं : बेहड़
रुद्रपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने यहां जारी बयान में कहा है कि भाजपा विधायक संगीत सोम की सभा पूरी तरह फ्लॉप रही है। भाजपा ने समाज को बांटने जो कोशिश की है, वह किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। रुद्रपुर में सभी वर्गों के लोग आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी हार सामने देख कर भाजपा नजूल के मुद्दे पर भ्रामक प्रचार कर रही है। नजूल भूमि पर बसे हजारों परिवारों को उजाड़ने का हाईकोर्ट का अंतिम आदेश 21 अगस्त 2018 को आया और प्रदेश में सरकार भाजपा की ही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगा देना चाहिए। जिन फैक्ट्रियों को गोमांस के निर्यात का लाइसेंस दिया गया है, उन लाइसेंसों को निरस्त किया जाना चाहिए। कहा कि संगीत सोम को तो गोहत्या की बात तक करने का कोई अधिकार नहीं है। अब जनता भाजपा नेताओं के छल प्रपंच में फंसने वाली नहीं है। जनता भाजपा के दोहरे चरित्र को समझ चुकी है और जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed