फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rain storm destroyed 102 homes, 14 people injured

अंधड़ बारिश से 102 घर ध्वस्त, 14 लोग घायल

Sat, 02 May 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर Updated Sat, 02 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rain storm destroyed 102 homes, 14 people injured

आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से 102 कच्चे-पक्के घर ध्वस्त हो गए। दीवार और छत गिरने से 14 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। केलाखेड़ा में निर्माणाधीन कादरी मस्जिद की मीनार धराशायी हो गई। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। तहसीलदार सुदेश चंद ने राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर जांच-पड़ताल कर पीड़ित परिवारों को सहायता राशि बांटी। अंधड़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।  

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देर रात एक बजे आए तूफान, बारिश ओलावृष्टि से हाहाकार मच गया।  केलाखेड़ा में सरकड़ी रोड पर निर्माणाधीन कादरी मस्जिद की 85 फीट की मीनार धराशायी हो गई। मीनार बनाने में 13 लाख रुपए की लागत लगी थी। वर्तमान में मीनार पर टाइल्स लगाने का कार्य चल रहा था। मस्जिद के पास दो दुकानों की दीवार गिर गई। एक दुकान में खड़ी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तहसीलदार के अनुसार गांव बरहैनी निवासी शेर मोहम्मद का कच्चा मकान गिरने से उसकी पत्नी खैरुलनिशा, पुत्री नूरबानो, पुत्र जीशन घायल हो गए। गांव चकरपुर में मकान की दीवार गिरने से तरुण घायल हो गया। गांव महेशपुरा में दीवार गिरने से बबीता पत्नी नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गई।  गांव हरिपुरा में 30, गांव विक्रमपुर में सीड्स प्लांट की दीवार, भौनाइस्लामनगर में चार, गांव चकरपुर में चार, गांव नरखेड़ा में 4, गांव लखनपुर गोदाम, गांव महेशपुरा में 17, मुंडिया कला में 20, केलाखेड़ा क्षेत्र में 20 सहित 102 कच्चे मकान और झोपड़ियां ध्वस्त हो गईं। एसडीएम तीरथपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवारों को 2700-2700 रुपए की सहायता राशि बांटी गई है। कोसी नदी क्षेत्र में मजदूरों की झोपड़ियों भी तहस-नहस हो गईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed