फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rain and storm destroyed crops in Gadarpur

Udham Singh Nagar News: गदरपुर में बारिश और तूफान से फसल हुई चौपट

Sun, 22 Mar 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 22 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rain and storm destroyed crops in Gadarpur
गदरपुर। पिछले दिनों आई बारिश और आंधी से कई एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने ग्राम मुकुंदपुर डेरा का भ्रमण किया। किसानों ने उनको गेहूं की गिरी हुई फसल का राजस्व विभाग से सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की।

पूर्व प्रधान करनैल सिंह ने बताया कि बारिश से हमारी फसल गिर गई है। अब कटाई करना मुश्किल है, जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

-इस मौके पर अमन बाठला, सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरबख्श सिंह, प्रीतम सिंह, रणजीत सिंह और परमजीत सिंह आदि किसान मौजूद रहे। संवाद

ग्रीष्मकालीन धान लगाने की अनुमति दी जाए
किसान सुखविंदर सिंह ने कहा कि हमने कर्ज लेकर फसल तैयार की थी लेकिन प्राकृतिक आपदा ने सब बर्बाद कर दिया। वहीं, गुरदीप सिंह ने मांग की कि अगर मुआवजा नहीं मिलता है तो हमें ग्रीष्मकालीन धान लगाने की अनुमति दी जाए, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed