{"_id":"609046648ebc3e8d2e1b70ed","slug":"purchasing-is-stopped-rudrapur-news-hld423329095","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की दूसरी लहर के बाद जमीन की खरीद-फरोख्त बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की दूसरी लहर के बाद जमीन की खरीद-फरोख्त बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासकीय कार्यालय खुलने के आदेश के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय में जमीन की खरीद फरोख्त बंद हो गई है। इसके साथ ही कार्यालय के तृतीय श्रेणी के कर्मचारी बीमार पड़ गए हैं, सिर्फ एक अधिकारी ही दफ्तर में जरूरी काम काज निपटा रहे हैं।
पिछले बृहस्पतिवार से सभी शासकीय कार्यालय खुलने के आदेश जारी हो गए थे लेकिन शहर में कर्फ्यू लगने के कारण कलक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में कोई भी जमीन की खरीद फरोख्त करने के लिए रजिस्ट्री कराने नहीं पहुंचा। पिछले चार दिनों से जिले में जमीन की खरीद फरोख्त नहीं हुई है। इसके साथ ही रजिस्ट्रार कार्यालय में कर्मचारियों के बीमार पड़ने के बाद कोरोना संक्रमण के डर से कोई भी कर्मचारी नहीं आ रहा है।
सब रजिस्ट्रार एसएन त्रिपाठी ने बताया कि कार्यालय तो खोल दिया गया है लेकिन अभी तक कोई भी जमीन की खरीद फरोख्त करने के लिए रजिस्ट्री कराने नहीं पहुंचा। कार्यालय में तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की तबीयत खराब होने के चलते कोई भी दफ्तर नहीं आ रहा है। कार्यालय के बाहर एक पीआरडी जवान तैनात किया गया है और वह अपने जरूरी कामकाज को निपटा रहे हैं।