फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Punjab and Maharshtra Tops In Fencing Championship

राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में पंजाब और महाराष्ट्र की टीमें बनी चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Punjab and Maharshtra Tops In Fencing Championship
रुद्रपुर में आयोजित राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में ट्राफी के साथ मणिपुर की विजेता बालिका ? - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। 28वीं जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में पंजाब व बालक वर्ग में महाराष्ट्र की टीमें ओवरऑल चैंपियन बनीं। साथ ही पंजाब, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मणिपुर की टीमों ने सर्वाधिक पांच-पांच स्वर्ण पदक अर्जित किए।
विज्ञापन

रुद्रपुर के डीपीएस में आयोजित तीन दिनी राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का बुधवार शाम रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बालिका वर्ग में चैंपियन रही पंजाब की टीम ने 21 अंक प्राप्त किए। जबकि बालक वर्ग में चैंपियन रही महाराष्ट्र की टीम ने कुल 22 अंक प्राप्त किए। एसएससीबी (पुणे) ने 20 अंक पाकर दूसरी रैंकिंग हासिल की। छत्तीसगढ़ ने 16 प्वाइंट बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में मणिपुर की टीम ने भी 21 प्वाइंट बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में 24 राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों के 569 खिलाड़ियों ने तलवारबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बुधवार को समापन कार्यक्रम में अतिथि किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह व हल्द्वानी मेयर जोगिंदर रौतेला को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहां पर भारतीय फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव बशीर अहमद खान, उत्तराखंड फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष व चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह, उत्तराखंड फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव मनीष पांडेय, निर्वाण मुखर्जी, डॉ. नागेंद्र शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed