फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pulse polio campaign will run again after two years

Udham Singh Nagar News: दो साल बाद फिर चलेगा पल्स पोलियाे अभियान

Sat, 02 Mar 2024 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 02 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pulse polio campaign will run again after two years

विज्ञापन
रुद्रपुर। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलिया के 12 केस मिलने से दो साल बाद अब फिर से पोलियाे के खिलाफ अभियान चलेगा। रविवार को पांच साल तक के दो लाख 72 हजार 725 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा, बाल विकास, विद्युत, युवा कल्याण, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, पुलिस, पंचायती राज विभाग समेत विभिन्न सामाजिक संगठन व धार्मिक स्थलों से अभियान की सफलता के लिए सहयोग मांगा है। संवाद

दो साल पहले रोक दिया था अभियान
शुक्रवार को सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पत्रकार वार्ता कर अभियान की जानकारी दी। बताया कि साल 2014 से भारत में पोलियो के मरीज नहीं हैं। दो साल पहले पोलियोमुक्त भारत होने पर अभियान रोक दिया गया था लेकिन अब पाकिस्तान व अफगानिस्तान में छह-छह पोलियो के रोगी मिले हैं। भारत सरकार ने देश में इसकी रोकथाम के लिए तीन मार्च से अभियान चलाया है। ताकि उन देशों से यहां पोलियो का ट्रांसमिशन न हो। वहां डब्ल्यूएचओ की एसएमओ डॉ. मीनाक्षी, एडीआईयू प्रदीप महर आदि थे।
विज्ञापन


1316 बूथ बनाए गए
जिले में दो लाख 72 हजार 725 बच्चों को खुराक पिलाने के लिए 1316 बूथ बनाए गए हैं। चार से नौ मार्च तक घर-घर जाकर खुराक पिलाई जाएगी। करीब चार लाख 63 हजार 693 घर हैं। जहां करीब 857 टीमें पोलियो की खुराक पिलाने जाएंगी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। कहा कि रविवार को स्कूलों में बने पोलिया बूथ खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली बच्चे करेंगे प्रचार
स्कूली बच्चे रैलियों के जरिये, आंगनबाड़ी केंद्रों की बुलावा टोली प्रचार प्रसार करने के साथ अभियान की सफलता में सहयोग करेगी। बच्चों को बूथ तक लाने में युवक मंगल दल के कार्यकर्ता व स्वयं सहायता समूह काम करेंगे। उन्होंने सभी धर्म व वर्ग के लोगों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed