फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Public troubled by electricity's interference

Udham Singh Nagar News: बिजली की आंख-मिचौली से जनता परेशान

Thu, 11 Jan 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 11 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Public troubled by electricity's interference
प्रतीकात्मक। 
खटीमा। क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान है। बृहस्पतिवार को भी खटीमा के अमाऊं, राजीव नगर, मेलाघाट मार्ग, पकड़िया, ऊंची महुअट, मयूर विहार आदि बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। इसके अलावा चकरपुर, तिगरी, नदन्ना, बिगराबाघ, पचौरिया आदि क्षेत्रों में बार-बार हो रही बिजली कटौती हुई। क्षेत्र में सुबह और शाम करीब दो-दो घंटे बिजली कटौती की गई। ऊर्जा निगम के एसडीओ अंबिका यादव ने बताया कि ठंड में बिजली की अधिक मांग होने के कारण मुख्यालय स्तर से बिजली कटौती की जा रही है। स्थानीय स्तर से बिजली कटौती नहीं की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

----------------------
बिजली फॉल्ट होने से सरकारी अस्पताल में फजीहत



काशीपुर। सरकारी अस्पताल में फॉल्ट होने के कारण चिकित्सकों को मरीज का इलाज करने में परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान मात्र एक मरीज का एक्स-रे हो सका।



एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार की सुबह से बिजली फॉल्ट हो गया। इससे बिलिंग काउंटर और कुछ ओपीडी क्षेत्र की आपूर्ति कई घंटे तक ठप रही। बिलिंग काउंटर के पास एक डॉक्टर सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक ओपीडी देखी। इस दौरान कक्ष में बिजली नहीं होने से खिड़की से आने वाले रोशनी और मोबाइल की टॉर्च से होने वाली रोशनी में बैठकर मरीजों का इलाज किया गया। डॉक्टर ने करीब 130 मरीज समय अवधि में देखें। वहीं एक्स-रे विभाग में भी मात्र एक मरीज का ही एक्स-रे हो सका, जबकि सामान्य दिनों में 14-15 एक्स-रे प्रतिदिन होते हैं। टेक्नीशियन बिजली का कारण नहीं बल्कि ठंड में मरीज कम आने की बात कर रहे हैं। इससे कर्मचारियों और डॉक्टर को ओपीडी में काफी परेशानी उठानी पड़ी। वही संबंध में जानने के लिए सीएमएस से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed