फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Public anger over fish deaths due to chemical in Kalyani in rudrapur

Uttarakhand: कल्याणी में केमिकल से मछलियों की मौत से लोगों में नाराजगी, एडीएम बोले- होगी जांच

Mon, 27 Oct 2025 05:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 27 Oct 2025 05:27 PM IST
सार

छठ महापर्व के मौके पर रुद्रपुर शहर के बीच से होकर गुजरने वाली कल्याणी नदी में केमिकल से मछलियों मरने से मौत से लोगों में नाराजगी है। 

विज्ञापन
Public anger over fish deaths due to chemical in Kalyani in rudrapur
पूजा करने घाट पहुंची महिलाओं को जगह-जगह दिखीं मरी मछलियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ महापर्व के मौके पर रुद्रपुर शहर के बीच से होकर गुजरने वाली कल्याणी नदी में केमिकल से मछलियों मरने से मौत से लोगों में नाराजगी है। नदी के किनारे स्थित अटरिया मंदिर पर हर साल की तरह इस बार भी छठ पूजा की तैयारी जोर शोर से चल रही थी। रविवार को नदी में रसायन डालने से नदी में मछलियों की मौत हो गई और कुछ देर बाद मछलियां ऊपरी सतह पर तैरने लगीं। सोमवार को घाट पर पूजा की तैयारी कराने पहुंचे लोगों ने नदी में मरी हुई मछलियां को तैरता देखा तो वह आक्रोशित हो उठे। नदी के दोनों किनारों पर पूजा की तैयारी में जुटे लोगों ने कहा की छठ पूजा का बहुत बड़ा महत्व होता है।

विज्ञापन


इस मौके पर इस प्रकार का कृत्य करना उचित नहीं। इससे लोगों की आस्था को भी ठेस पहुंची है। बताया की पूजा स्थल के नजदीक नदी में मरी हुई मछलियों के बीच महिलाओं को अर्घ्य देना पड़ेगा। आरोप है कि एक कंपनी ने नदी में केमिकल डाला। जिससे मछलियां मरीं। इधर, एडीएम पंकज उपाध्याय का कहना है कि मामले की प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कराई जाएगी। साथ ही नदी में बार-बार हो रही घटना को रोकने के लिए निगरानी के लिए कहा जाएगा। किसी कंपनी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


नदी के दोनों ओर टेंट, रंग बिरंगी झालर और लाइटों से सजावट
छठ पूजा के मौके पर नदी के दोनों किनारों पर टेंट लगाए गए हैं। इस दौरान यहां भारी तादाद में श्रद्धालु पहुंच कर सूर्य देव छठ माता की उपासना करते हैं। दोनों किनारों पर रंग बिरंगी लाइट व झालरों से मनमोहक सजावट की गई है। सुबह से दोनों किनारों पर छठ के पावन गीतों की ध्वनि सुनाई देती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नदी में नहीं डालना था केमिकल
नदी किनारे पूजा की तैयारी करा रहे राम कुमार चौबे ने बताया की हर साल छठ के मौके पर यहां का पानी साफ करने के लिए रसायन डाला जाता है। इस कारण नदी में भारी संख्या में मछलियों की मौत हो जाती है। जबकि हकीकत यह है कि इससे पहले नदी की सफाई को लेकर जिम्मेदार कोई कदम नहीं उठाते। यहीं तैयारी में जुटे जितेंद्र सिंह ने कहा की छठ के अवसर पर महिलाएं नदी में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं। लेकिन यहां मछलियों के मारे जाने के चलते श्रद्धालुओं के समक्ष यह समस्या खड़ी हो गई है कि वह कहां अर्घ्य देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed