{"_id":"67be1a7ffe553c41c8035e33","slug":"provide-free-electricity-for-irrigation-on-the-lines-of-up-khatima-news-c-236-1-ktm1001-108197-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की तर्ज पर सिंचाई के लिए नि:शुल्क दें बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की तर्ज पर सिंचाई के लिए नि:शुल्क दें बिजली
Wed, 26 Feb 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन दिया। यहां संगठन के जिला अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड के किसानों को भी सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली दी जाए। उन्हाेंने मक्के का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने की मांग की। वहां पर सुभाष सिंह, सतनाम, भुवन सिंह, निशान सिंह, सुखविंदर सिंह आदि थे। उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कुटुंब पेंशन 15,000 रुपये करने और महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की। वहां पर ठाकुर भगवान सिंह, बबीता देवी, राजेंद्र खोलिया, कलावती देवी, प्रताप सिंह, कुलविदर सिंह आदि थे। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संगठन ने मुख्यमंत्री को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा। वहां पर शिव शंकर भाटिया, दिनेश भट्ट, दौलत सिंह, नवीन कापड़ी, दीपा सामंत, दिगंबर कापड़ी आदि थे।
विज्ञापन