फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Over Haryana Farmers Issue

हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा सरकार का फूंका पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Protest Over Haryana Farmers Issue
खटीमा में मुख्य चौराहे पर हरियाण सरकार का पुतला फूंकते भाकियू(टिकैत) कार्यकर्ता। - फोटो : KHATIMA
खटीमा/सितारगंज/नानकमत्ता। हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चढ़ूनी और टिकैत गुट ने हरियाणा सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

भाकियू (चढ़ूनी) के ब्लॉक अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर एवं किसान नेता प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में किसान मंडी समिति परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि करनाल जिले के बस्तरा टोल प्लाजा पर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस का लाठीचार्ज निंदनीय है। भुल्लर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती हैं। वहां पर बलविंदर सिंह, मनमोहन सिंह, त्रिलोक सिंह राणा, गुरप्रीत सिंह, हरगोविंद सिंह, अवतार सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनमोल सिंह आदि थे। वहीं, टिकैत गुट ने लाठीचार्ज के विरोध में मंडी समिति से खटीमा चौराहे तक खट्टर सरकार की सांकेतिक शवयात्रा निकालकर मुख्य चौराहे पर पुतला फूंका। वहां पर यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह, हरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह पप्पू, बलजीत सिंह, दलजीत सिंह, जनक सिंह, मिथुन राणा, जरनैल सिंह आदि थे। इधर, सितारगंज में भाकियू (अराजनैतिक) ने मंडी समिति में प्रदर्शन किया। वहां पर ब्लॉक अध्यक्ष गुरसाहब सिंह, महासचिव रंधीर सिंह बल, साहब सिंह, गुरसेवक सिंह, दिलबाग सिंह, वसीम मियां, चौधरी अमरजीत सिंह आदि थे। वहीं, पटिया गांव में पूर्व विधायक नारायण पाल के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया। वहां पर पूर्व बीडीसी सदस्य बलवीर सिंह, परिमल राय, बलविंदर सिंह, अमरीक सिंह, मनदीप सिंह, कुलदीप सिंह, सतनाम सिंह, कुलवंत सिंह आदि थे। इधर, नानकमत्ता में भाकियू टिकैत के प्रदेश सचिव मलूक सिंह खिंडा के नेतृत्व में किसानों ने मंडी गेट पर केंद्र तथा हरियाणा सरकार का पुतला फूंका। वहां पर गुरनाम सिंह, लखविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, जीवन सिंह, हरजीत सिंह, प्यारा सिंह, जोगिंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन

किसानों ने जसपुर में भी किया प्रदर्शन
जसपुर। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने करनाल की घटना के विरोध में सुभाष चौक के निकट हरियाणा सरकार का पुतला फूंका। वहां पर भाकियू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता, विधायक आदेश चौहान, दीदार सिंह, शीतल सिंह, धर्म सिंह, सुरजीत ढिल्लो, सुखदीप सहोता, अमनप्रीत सिंह आदि थे। (संवाद) फोटो-29केएसपी0 हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते भाकियू के सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

सितारगंज। ऑल इंडिया केंद्रीय गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में दो अक्तूबर को गाजीपुर सीमा पर हल्ला बोल किसान रैली का आयोजन होगा। इससे पूर्व पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत होगी। उन्होंने किसानों से महापंचायत और हल्ला बोल रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

रविवार को अलीनगर गांव में किसानों की बैठक हुई। इससे पहले किसानों ने मारवाह का स्वागत किया। मारवाह ने किसानों से संयुक्त किसान मोर्चा को ताकत देने का आह्वान किया। वहां पर कार्यकारी अध्यक्ष वीर सिंह, जितेंद्र संधू, अमन सिंह ढिल्लो, सतनाम सिंह बागी, गुरदेव सिंह, बलदेव सिंह, फिरोज अहमद, अहमद खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed