{"_id":"6054fab58ebc3e5903546531","slug":"protest-over-cm-s-remarks-rudrapur-news-hld418827561","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
रुद्रपुर के आंबेडकर पार्क में धरने पर बैठे कांग्रेसी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री की ओर से महिलाओं के लिए फटी जींस पर की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेसियों ने आंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर टिप्पणी पर माफी की मांग की।
महानगर अध्यक्ष जगदेश तनेजा की अगुवाई में किए गए धरने में कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के बयान पर पूरे देशभर में आलोचना हो रही है। प्रदेश पिछले चार वर्षों से दयनीय हालत में है। जनता बदहाल स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी से जूझ रही है।
इन पर ध्यान देने की बजाय मुख्यमंत्री का महिलाओं के पहनावे पर दिया बयान निंदनीय है। कहा कि जब तक मुख्यमंत्री माफी नहीं मांगते, आंदोलन जारी रहेगा। वहां पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, कांग्रेस प्रदेश सचिव नंदलाल, किशोर हाल्दार, इंद्रजीत सिंह, ओंकार ढिल्लो, कमलेश गुप्ता, उमा सरकार, रुचि आदि थे। (संवाद)