{"_id":"6522f480948510173206e6a8","slug":"protest-over-accident-sitarganj-news-c-234-1-shld1017-695-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों और व्यापारियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों और व्यापारियों ने लगाया जाम
Sun, 08 Oct 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म के रुदपुर तिराहे पर धरना देती महिलाएं व ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Samvad
अवैध खनन और भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग
ग्रामीण और व्यापारियों ने अलग-अलग दिया धरना, सौंपे ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शक्तिफार्म। डंपर से कुचलकर छात्र की मौत के बाद ग्रामीण और व्यापारियों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने रूदपुर तिराहा और व्यापारियों ने सुभाष चौक पर धरना देकर सुखी नदी से हो रहे अवैध खनन और भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की। एसडीएम तुषार सैनी के दूरभाष पर आश्वासन देने के पश्चात ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। पुलिस ने शनिवार रात हादसे में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया है।
रविवार सुबह नौ बजे रूदपुर तिराहे पर भारी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने सिडकुल जाने वाले मार्ग को अवरुद्ध कर करीब डेढ़ घंटे तक धरना देकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सिडकुल जाने वाले भारी वाहन और अवैध खनन में लिप्त डंपरों के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। इन भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सुबह पांच बजे से लेकर रात दस बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही और सूखी नदी से हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने और शनिवार रात हादसे में मारे गए 13 साल के मासूम सुमित मिस्त्री के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। एसडीएम तुषार सैनी ने दूरभाष पर ही ग्रामीणों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी को ज्ञापन सौंप कर धरना समाप्त किया।
धरना देने वालों में ज्योति हाजरा, दीपा गुप्ता, सरस्वती बाला, अनीता सरकार, चंचला सरकार, करिश्मा, सीमा सरकार, रविंद्र सिंह, जमुना, रेखा आदि थे।
-- -
ये था पूरा मामला
शनिवार शाम अपने माता-पिता के साथ बाइक से घर जा रहे रूदपुर ग्रामसभा के जयंत नगर निवासी सुमित मिस्त्री (13) की डंपर से कुचलने से मौत हो गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक हंगामा काटते हुए रविवार को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। व्यापार मंडल ने भी नगर से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों के विरोध में धरना देने की बात कही थी।
विज्ञापन
व्यापारियों ने की भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग
शक्तिफार्म। व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने सुभाष चौक पर सांकेतिक धरना देते हुए नगर से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। एसआई तिवारी ने कहा कि सुबह से लेकर देर शाम तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। वहां शुभम अग्रवाल, विकी मंडल, जगदीश डालमिया, विजय बागला, जगदीश सिंह, सुमित मंडल आदि थे। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने डीएम को भेजे ज्ञापन में पीड़ित परिवार को 50 लख रुपए मुआवजा दिलाने की मांग की।