फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest in tax department office

बगैर नोटिस आरसी काटने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Protest in tax department office
राज्यकर विभाग के कार्यालय में एडिशनल कमिश्नर का घेराव करते व्यापारी। - फोटो : RUDRAPUR
राज्यकर विभाग पर व्यापारियों ने बिना नोटिस दिए आरसी काटने का आरोप लगाकर एडिशनल कमिश्नर का घेराव किया। इसके विरोध में उन्होंने 22 मार्च को राज्यकर विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन का एलान किया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी के साथ व्यापारियों ने राज्यकर एडिशनल कमिश्नर बीएस नगन्याल का घेराव किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कोरोना काल में राज्यकर विभाग को व्यापारियों की मदद करनी चाहिए लेकिन विभाग बिना नोटिस दिए आरसी काटकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है।
विज्ञापन

पूर्व में जिले के व्यापारियों को रुद्रपुर में ही अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपना लेखा जोखा रख कर अपील करने का अवसर मिलता था, लेकिन अब विभाग के उच्चाधिकारियों ने अपीलीय अधिकारी को हल्द्वानी स्थानांतरित करके जिले के हजारों व्यापारियों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। वहां पर जिला महामंत्री निर्मल सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय जुनेता, महामंत्री हरीश अरोरा, राजकुमार सीकरी, पवन गाबा, संदीप राव, सतीश कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed