फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest in Bazpur Today

किसानों, पीड़ित लोगों को मौन जुलूस और सांकेतिक धरना आज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Protest in Bazpur Today
बाजपुर पड्डा फार्म पर बैठक के दौरान किसान और अन्य लोग। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। नगरीय सहित बीस गांव की भूमि मामले को लेकर किसानों और प्रभावित लोगों की बैठक में सोमवार को मौन जुलूस और तहसील में सांकेतिक धरना देने पर सहमति बनी। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह रिम्मी ने भूमि आंदोलन का समर्थन करते हुए व्यापारियों से बाजार बंद रखने की अपील की है।
विज्ञापन

रविवार को पड्डा फार्म हाउस पर आयोजित बैठक में भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि भूमि मामले को लेकर राजस्व परिषद में 25 अगस्त को सुनवाई है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय और काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा भी भूमि मामले को लेकर शासन स्तर पर पैरवी करने में जुटे हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत किसानों और प्रभावित लोगों को निराश नहीं करेंगे। तय किया गया कि सोमवार को मंडी समिति में एकत्र होकर मुख्य मार्ग से मौन जुलूस के साथ तहसील पहुंचेंगे। वहां पर हरमंदर सिंह बरार, सुखदेव सिंह, राजू सिंघल, दर्शन गोयल, अरमेंद्र सिंह, राजेंद्र गिल, कुलवीर सिंह, सतीश गोयल, विशाल, पाल सिंह, दलजीत सिंह, राजकुमार शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed