फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest For Registrar Kanungo

रजिस्ट्रार कानूनगो को लेकर वकीलों ने किया हंगामा, सौंपा ज्ञापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Protest For Registrar Kanungo
बाजपुर तहसीलदार का घेराव करते अधिवक्ता। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। रजिस्ट्रार कानूनगो पर दाखिल खारिज करने में अनावश्यक परेशान और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने हंगामा कर तहसीलदार का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन बैनर तले अधिवक्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने रजिस्ट्रान कानूनगो पर अनावश्यक रूप से परेशान करने, दाखिल खारिज करने में सुविधा शुल्क मांगने, जानबूझ कर मामलों को लंबित करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार से रजिस्ट्रार कानूनगो को हटाने की मांग की। मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष सोहन लाल गोयल, योगेश पाठक, शिवराज राणा, हीरा शर्मा, आफाक मेहरबान, इकबाल, फिरोज आलम, सूरज शर्मा, जरनैल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed