फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest for Arrest

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए ऊर्जा कर्मी गरजे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Protest for Arrest
गदरपुर में धरना देते ऊर्जा निगम कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम के दो सदस्यों से मारपीट और बंधक बनाने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से निगम कर्मियों में आक्रोश बढ़ रहा है। निगम कर्मियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बेमियादी धरना, कार्य बहिष्कार के साथ ही थाना घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तराखंड पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले निगम कर्मियों ने ग्राम मजरा शीला स्थित पावर हाउस परिसर में धरना दिया। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को ग्राम पत्थरकुई में बीडीसी सदस्य अशफाक हुसैन के घर बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इसके बाद अशफाक और परिजनों ने टीम में शामिल जूनियर इंजीनियर विद्यासागर पाठक एवं लाइनमैन सत्येंद्र कुमार के साथ मारपीट कर कमरे में बंधक बना लिया था। मामले में अशफाक सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे कर्मियों में रोष व्याप्त है। एसोसिएशन के संयोजक महेश चंद्र उप्रेती ने कहा कि यदि शीघ्र ही दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। साथ ही टूल डाउन हड़ताल से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। वहां संगठन के सचिव दीपक पाठक, ऊर्जा कामगार संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष बिशन सिंह अधिकारी, विनोद कुमार, अंशुल मदान, कुलदीप सिंह, नरेंद्र, प्रवीण कुमार, महिषानंद उप्रेती, उस्मान अली, विनोद कुमार, आलोक सचान, मेहताब अली आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed