फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Against DDA

विकास प्राधिकरण हटाने की मांग, सरकार का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Protest Against DDA
डीडी चौक में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिला विकास प्राधिकरण हटाने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीडी चौक वर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदेश सचिव नंदलाल ने कहा कि शहरी और ग्रामीण जनता को सहूलियत देने के मकसद से वर्ष 2017 में जिला विकास प्राधिकरण अस्तित्व में लाया गया था लेकिन प्राधिकरण की कार्यशैली से तमाम विसंगतियां पैदा हुई हैं। भवन निर्माण के नक्शा पास कराने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्राधिकरण वसूली केंद्र बनकर रह गए हैं। हर जिले में प्राधिकरण में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। विकास प्राधिकरण जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पा रहा है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने कहा कि प्राधिकरण के नियम और जटिलताओं के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। वहां पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, पार्षद सुरेश गौरी, फरमान सिद्दीकी, दलीप अधिकारी, अजय यादव, रवि कटारिया, नंदकिशोर गंगवार, रवि किशन, नंदकिशोर गांगुली, अर्जुन विश्वास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed