फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Proposed 58.28 km Outer Ring Road to be built as lane

प्रस्तावित 58.28 किमी आउटर रिंग रोड बनेगी टू लेन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Proposed 58.28 km Outer Ring Road to be built as lane
खटीमा। प्रस्तावित स्टेट हाईवे संख्या-70 को शासन की ओर से अब टू लेन में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। यह राजमार्ग कुल 54.28 किमी लंबा है। यह मार्ग नानकमत्ता और खटीमा विधानसभा क्षेत्र से आउटर रिंग रोड की तरह होगा। उत्तराखंड शासन के अपर मुख्य सचिव ने खटीमा विधायक को नए प्रस्ताव की जानकारी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि विगत वर्ष आउटर रिंग रोड को 70 राजमार्ग घोषित किया गया था। विधायक पुष्कर सिंह धामी के अनुसार अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप उक्त राजमार्ग को टू लेन में परिवर्तित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मार्ग के निर्माण के लिए वन भूमि हस्तांतरण, यूटिलिटी शिफ्टिंग, भूमि हस्तांतरण और अन्य कार्यवाहियां सुनिश्चित की जाएंगी। इसके बाद एडीबी, विश्व बैंक एवं सीआरएफ आदि परियोजनाओं में प्रस्तावित किया जाएगा। मार्ग निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस रिंग रोड से झनकट, बिरिया, श्रीपुरबिचुवा, बिगराबाग, चकरपुर, कालापुल, झनकईया, मुंडेली, सत्रहमील, नानकसागर जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed