फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Progress is not sufficient

थके हुए शहर को थोड़ी रफ्तार तो मिली लेकिन कई ख्वाहिशें अभी अधूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Progress is not sufficient
कार्यालय में अपनी कुर्सी में घोषणा पत्र रखकर बगल वाली कुर्सी में बैठे मेयर रामपाल सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
मेयर रामपाल सिंह के कार्यकाल को आज दो वर्ष पूरे हो हो रहे हैं। उन्होंने दो दिसंबर 2019 को बोर्ड के सभी सदस्यों के साथ शपथ ली थी। इस अवधि में शहर का कुछ विकास हुआ तो कई विकास कार्य अभी अधूरे हैं। मेयर ने शहरवासियों को नजूल भूमि पर मालिका हक दिलाने और कूड़े की समस्या को समाप्त करने के प्रमुख मुद्दों पर चुनाव लड़ा था। मालिकाना हक न मिलने तक कुर्सी पर न बैठने की अपनी प्रतिज्ञा को वह अब तक निभा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में नजूल की भूमि पर बैठे 14 हजार से अधिक परिवारों को आज तक मालिकाना हक नहीं मिला है। यह मामला कोर्ट में भी पहुंच चुका है। शहर वर्ष 1965 में नगर पंचायत के रूप में विकसित हुआ था। उसके बाद शहर का विस्तार होता रहा और वर्तमान में नगर निगम का रूप ले चुका है। शहर की करीब 80 प्रतिशत आबादी आज भी नजूल की भूमि पर बसी है।
विज्ञापन

नगर निगम का क्षेत्रफल करीब सात गुना बढ़ने के साथ ही वार्डों की संख्या भी 20 से 40 हो चुकी है। 11 गांवों के शहरी क्षेत्र में शामिल होने से कूड़ा निस्तारण और आबादी का दबाव भी एक लाख चालीस हजार से बढ़कर एक लाख 75 हजार हो गया है। शहरवासियों की इन दोनों समस्याओं के निस्तारण को मेयर ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था लेकिन मेयर के दो साल के कार्यकाल के बावजूद दोनों ही समस्याएं अभी भी चुनौती बनीं हुई हैं। शहर के सौंदर्यीकरण के मुद्दे पर कार्य होता नजर आ रहा है। रुद्रपुर शहर में 10 करोड़ रुपये के बजट से नाली व फुटपाथ निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मेयर के दो वर्ष के कार्यकाल में इसे शहर की प्रमुख उपलब्धि माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर मेयर के दो वर्ष के कार्यकाल के प्रमुख कार्य
- रुद्रपुर बाजार में फुटपाथ, नाली व हॉटमिक्स से सड़क निर्माण।
- हाईवे किनारे ट्रचिंग ग्राउंड के कूड़ा निस्तारण के ट्रोमल मशीन की स्थापना।
- फाजलपुर महरौला में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए अपनी भूमि को कब्जे में लेना और बीएनजी बॉयो नेचुरल गैस प्लांट की तैयारी।
- सिडकुल ढाल से शिवनगर मोड़ तक 60 फुट चौड़ी सड़क व नाली निर्माण।
- सभी 40 वार्डों में नाली व सड़क निर्माण और इंडिया मार्का हैंड पंप लगाने का कार्य प्रगति पर।
- शिमला पिस्तौर में करीब सात एकड़ भूमि पर गोशाला के निर्माण की तैयारी
पार्कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण प्रमुख समस्या
रुद्रपुर। नगर निगम के पार्कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाना प्रमुख समस्या बना हुआ है। शहर के लगभग सभी पार्क अतिक्रमण की जद में हैं। बाजार में फुटपाथों पर अतिक्रमण किया जा रहा है। पार्कों से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने चार पार्षदों के साथ कमेटी बना ली है। पार्किंग की समस्या का भी समाधान नहीं हो सका है। हालांकि ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना को लेकर कार्यवाही शुरू हो गई है।

शहर वासियों से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। रुद्रपुर वासियों को छह माह के भीतर नजूल की भूमि पर मालिकाना मिल जाएगा। सरकार इसको लेकर प्रयासरत है। कूड़ा निस्तारण के ट्रंचिंग ग्राउंड में ट्रोमल मशीन लगाई है। कुछ महीने में कूड़े का निस्तारण हो जाएगा। इसी महीने बीएनजी प्लांट का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।- रामपाल सिंह, मेयर, रुद्रपुर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed