फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Products made from Nettle Grass, Attractions made in Saras Fair

Udham Singh Nagar News: बिच्छू घास से बने उत्पाद सरस मेले में बने आकर्षण

Mon, 15 Jan 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 15 Jan 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Products made from Nettle Grass, Attractions made in Saras Fair
रुद्रपुर में आयोजित सरस मेले में बिच्छू घास बने उत्पादों को खरीदारी करते लोग। संवाद
रुद्रपुर।
विज्ञापन

गांधी पार्क में आयोजित सरस मेेले में बिच्छु घास से बने उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रकृति माई स्वयं सहायता समूह ने अपने स्टॉल में बिच्छू घास से बने पापड़, लड्डू, साबुन, नमक, चाय, माउथ फ्रेशनर आदि उत्पाद लगाए हैं।
अल्मोड़ा जिले की माया बहुगुणा ने 2020 में लमगड़ा में प्रकृति माई स्वयं सहायता समूह बनाकर बिच्छू घास से उत्पाद तैयार करने का काम शुरू किया था। वर्तमान में वो 65 महिलाओं को रोजगार दे रही हैं। ये महिलाएं बिच्छू घास की खेती, कलेक्शन, प्रोसेसिंग के कार्य करती हैं। समूह की महिलाएं जंगली वनस्पति, नीम, हल्दी, ऑरेंज आदि से बने साबुन भी तैयार करती हैं। माया ने बताया कि औषधीय पौधा होने के कारण बिच्छू घास के उत्पाद फायदेमंद होते हैं। इसके बने उत्पादों की मांग देश भर में है।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को भा रहे ममता के सौंदर्य उत्पाद




रुद्रपुर। सरस मेले में टनकपुर की ममता के सौंदर्य उत्पाद महिलाओं को खूब भा रहे हैं। नामचीन ब्रांडों से अलग घर में केसर, ओट्स, बादाम, मसूर की दाल, संतरे के पाउडर और बेसन बने फैस स्क्रब, झाइयों को दूर करने के लिए ग्लो क्रीम, सरसों और अन्य प्राकृतिक चीजों से बना आयुर्वेदिक तेल, पाउडर और अन्य उत्पाद खूब बिक रहे हैं। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed