फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   process to add Zero Waste in black list

जीरो वेस्ट को काली सूची में डालने की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
process to add Zero Waste in black list
काशीपुर नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सफाई कर्मी। - फोटो : KASHIPUR
भुगतान को लेकर निगम प्रशासन और जीरो वेस्ट कंपनी के विवाद में फंसे सफाई कर्मियों ने पांचवें दिन भी अपना धरना जारी रखा। निगम प्रशासन ने ठेकेदार कंपनी पर सफाई कर्मियों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उसे काली सूची में डालने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम ने घर-घर कूड़ा उठाने का ठेका दो वर्ष पूर्व जीरो वेस्ट कंपनी को दिया था। अप्रैल 2020 से अब तक कंपनी को इस मद में 3.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। कंपनी ने निगम पर पांच करोड़ रुपये से अधिक का बकाया बताते हुए एक सितंबर से काम बंद कर दिया। इससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कंपनी के 139 कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं मिल सका है। बगैर भुगतान किए काम बंद करने से कर्मियों में रोष फैल गया। उन्होंने निगम परिसर में धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को निगम प्रशासन व कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। निगम प्रशासन जहां कंपनी के साथ किए गए अनुबंध को आगे न बढ़ाने की बात पर अडिग है, वहीं ठेकेदार कंपनी अपने पुराने बिलों का भुगतान क्लियर करने की बात कर रही है। ताकि कर्मियों के बकाया वेतन का भुगतान किया जा सके। कंपनी पर कर्मचारियों का करीब एक करोड़ रुपये का वेतन बकाया है। शनिवार को कर्मियों ने प्रदर्शन कर बकाया वेतन दिलाने की मांग की। वहां पर अमित, रिंकू, अजय, दिनेश, विमल, रवि, अर्जुन, प्रताप, विजय, राहुल, संजय, नीरज पारछे व सूरज राज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम कार्यालय से अधिकांश भुगतान लेने के बावजूद ठेकेदार कंपनी ने सफाई कर्मियों को दो-तीन माह का भुगतान नही किया है। कंपनी के कर्मियों को निगम के खिलाफ उकसाया जा रहा है। ऐसे में कंपनी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है।
गौरव कुमार, एमएनए नगर निगम, काशीपुर।
पार्षदों ने एमएनए और मेयर को सौंपा ज्ञापन
काशीपुर। पार्षदों ने निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारु कराने के लिए नगर निगम आयुक्त और मेयर को ज्ञापन सौंपा। मेयर ऊषा चौधरी ने इस कार्य के लिए सात सितंबर को अल्पकालीन निविदा आमंत्रित कर एक माह की अवधि का ठेका दिए जाने की बात कही है। वहां पर पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार, पार्षद डॉ. माजिद अली, दीपचंद्र जोशी, गंधार अग्रवाल, सादिक हुसैन, फिरोज अहमद आदि थे। संवाद
वन विभाग की भूमि पर नहीं बनने देंगे ट्रंचिंग ग्राउंड
जसपुर। नगर पालिका का कूड़ा डालने के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड की भूमि की सफाई करने पहुंचे पालिका कर्मियों का ग्रामीणों ने विरोध कर खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने कहा कि वे वन विभाग की भूमि पर पालिका को कूड़ा डालने के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं बनाने देंगे।
नगर पालिका की ओर से जसपुर-काशीपुर रोड पर स्थित शेर अली बाबा की मजार के पास वन विभाग की भूमि पर पालिका का कूड़ा डालने के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने की योजना है। बीते दो दिन से पालिका कर्मी कूड़ा डालने के लिए रास्ता बना रहे हैं।
ग्राम शिवराजपुर पट्टी, हल्दुआ साहू, लालपुर, कुंडा, जगतपुर पट्टी आदि ग्राम सभाओं के लोगों को जब इस बात की भनक लगी तो ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि वन विभाग और पालिका प्रशासन जसपुर की मिलीभगत से वन विभाग की भूमि पर कूड़ा डालने प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण इसका विरोध करते हैं। वह इस स्थान पर कूड़ा डालने के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं बनाने देंगे।

उधर, पालिका के ईओ नजर अली ने बताया कि वन विभाग की इस भूमि पर ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव वर्ष 2017 में नगर पालिका बोर्ड ने पारित कर शासन को भेजा था। वन विभाग से अभी भूमि नगर पालिका के नाम ट्रांसफर नहीं हुई है। नगर पालिका कर्मी प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड को देखने के लिए गए थे। विरोध करने वालों में देवेंद्र सिंह, शरद विश्नोई, बलविंदर सिंह, तेज सिंह, सुखदेव सिंह, गुरजीत, मोहम्मद हनीफ, गुरमीत सिंह ,सुखबीर सिंह, केवल सिंह, दलजिंदर सिंह, गुलाब सिंह, जसपाल सिंह, हरविंदर सिंह आदि थे।

सपुर नगर पालिका कर्मियों का विरोध करते ग्रामीण।

सपुर नगर पालिका कर्मियों का विरोध करते ग्रामीण।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed