फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Priyanka will represent india in Vietnam

वियतनाम में बरसेंगे प्रियंका के मुक्के

Sun, 01 Oct 2017 12:23 AM IST
अरुण कुमार/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
अरुण कुमार/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sun, 01 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Priyanka will represent india in Vietnam
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी वियतनाम में होने वाली एशियन महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपने मुक्कों से प्रतिद्वंद्वियों को ढेर करेंगी। प्रियंका 60 किलो भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व  करेंगी। उनके साथ ओलंपियन मैरीकॉम समेत नौ और मुक्केबाज भारतीय टीम में शामिल हैं। यह प्रतियोगिता चार से 10 नवंबर के बीच वियतनाम में होगी। 

विज्ञापन


अमर उजाला से हुई बातचीत में मोहल्ला आर्य नगर निवासी प्रियंका ने बताया कि महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए 25 से 28 सितंबर तक दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन प्रतियोगिता हुई थी, जिसमें 10 महिला मुक्केबाजों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि चयन के दौरान उनके भार वर्ग में काफी कठिन मुकाबला था। 
विज्ञापन


मालूम हो कि प्रियंका के पिता पूर्व कोतवाल विजय चौधरी भी एथलीट रहे हैं। मां आशा चौधरी ने बताया कि उन्होंने बेटा और बेटी में फर्क नहीं किया, यही वजह है कि आज प्रियंका इस मुकाम पर है। प्रियंका तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। प्रियंका के बड़े भाई पुष्पेंद्र चौधरी देहरादून में सेल्स टैक्स कमिश्नर हैं, वहीं दूसरे भाई विडियोकॉन में मैनेजर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रोजाना आठ घंटे बहा रही पसीना
प्रियंका चौधरी ने बताया कि फुफेरी बहन और पंतनगर विवि असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स पूनम त्यागी से प्रेरणा लेकर मुक्केबाजी में करिअर बनाने की ठानी और 2003 से बॉक्सिंग सीखनी शुरू की। 2008 में स्पोर्ट्स स्टेडियम में साई कोच हरजिंदर सिंह संधू के प्रशिक्षण से उनकी प्रतिभा में और निखार आया। सफलता का श्रेय उन्होंने कोच संधू को दिया। प्रियंका अब तक वह कई पदक जीत चुकी हैं और 2014, 2015 और 2016 में नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन भी रह चुकी हैं। खेलों को लेकर सुविधा को लेकर प्रियंका का कहना है कि दूसरे राज्यों के मुकाबले अभी प्रदेश बहुत पीछे है। अगर यहां सुविधाएं बढ़ाई जाएं तो यहां के बच्चे बहुत आगे जाएंगे।



भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ी
 वियतनाम में होने वाली महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 48 किलोग्राम भार वर्ग में मैरीकॉम, 51 किग्रा में नीरज, 54 किग्रा में शिक्षा, 57 किग्रा में सोनिया, 60 किग्रा में प्रियंका चौधरी, 64 किग्रा में एल सरिता देवी, 69 किग्रा में लवलेना नॉट, 75 किग्रा में स्वीटी, 81 किग्रा में पूजा रानी, 81 से अधिक किग्रा में सीमा पूनिया भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed