फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Priyanka will participate in world championship

वर्ल्ड चैंपियनशिप में बरसेंगे प्रियंका के मुक्के

Thu, 01 Jun 2017 12:22 AM IST
अरुण कुमार/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
अरुण कुमार/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Thu, 01 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
 Priyanka will participate in world championship
प्र‌ियंका - फोटो : अमर उजाला

आठ बार नेशनल चैंपियन रह चुकी प्रियंका चौधरी का चयन मंगोलिया में होने वाली वर्ल्ड बॉक्ंिसग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह इसके लिए रोहतक के साई सेंटर में विदेशी कोचों से प्रशिक्षण ले रही हैं।

विज्ञापन


मोहल्ला आर्य नगर निवासी प्रियंका चौधरी मंगोलिया में 20-26 जून तक होने वाले उलानबटोर कप आमंत्रण अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अपने पंच से दम दिखाएंगी। इसके लिए वह स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से रोहतक के साई सेंटर में विदेशी कोचों से प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रियंका के चाचा विजेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रियंका आठ बार नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। 
विज्ञापन


वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 15 स्वर्ण जीत चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने सर्बिया में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लिया था और रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। वर्तमान में वह दिल्ली में रेलवे में सीनियर क्लर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने वाली दस सदस्यीय भारतीय टीम में सात पुरुष बॉक्सरों के साथ प्रियंका चौधरी (60 किग्रा), एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा) और कलावती (75 किग्रा) का भी चयन हुआ है। प्रियंका के पिता पूर्व कोतवाल विजय चौधरी भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं और चाचा विजेंद्र चौधरी उत्तराखंड एथलेटिक्स सलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed