फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Private hospital operator and staff accused of negligence

Udham Singh Nagar News: निजी अस्पताल संचालक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Private hospital operator and staff accused of negligence
काशीपुर। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आठ महीने की बच्चे की मौत मामले में परिजनों ने अस्पताल संचालक और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

मोहल्ला खालसा निवासी अमरदीप सक्सेना ने बताया कि वह अपने आठ महीने के बेटे शिवांश को बुखार आने पर 28 अगस्त को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गया था। डॉक्टर ने बेटे का चेकअप किया, दवाई देकर कहा कि आप इसे घर ले जा सकते हैं। उसी समय अस्पताल संचालक डॉक्टर आए और बुखार बताकर शिवांश को पीआईसीयू में भर्ती कर लिया। भर्ती करते समय बेटा खेल रहा था और अपनी मां का दूध भी पी रहा था। इस दौरान बेटे को ग्लूकोज लगाया गया। 29 अगस्त की दोपहर लगभग डेढ़ बजे नर्स ने बताया कि शिवांश का बुखार नहीं उतर रहा है। डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने को कहा। इंजेक्शन लगने के 10 मिनट बाद ही बेटे की हालत बिगड़ने लगी। जब डॉक्टर को बुलाने को कहा तो नर्स ने कहा कि वह किसी कार्यक्रम में गए हैं। अमरदीप के मुताबिक इस दौरान शिवांश की हालत काफी बिगड़ने पर उसके भाई ने डॉक्टर को फोन किया तो उन्होंने आने से मना कर दिया। कहा कि किसी अन्य अस्पताल ले जाओ। तब वह अपने बेटे को इलाज के लिए मुरादाबाद ले जा रहा था कि उसकी रास्ते में मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed