फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Principal in charge suspended after three year old child gets electrocuted in sitarganj

Uttarakhand: तीन साल के बच्चे को करंट लगने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई

Wed, 21 Aug 2024 11:48 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 21 Aug 2024 11:48 AM IST
सार

17 अगस्त को राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेमपुर के जर्जर भवन में जाने से आंगनबाड़ी के तीन वर्षीय छात्र को करंट लग गया। इस पर डीईओ (बेसिक) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रभारी प्रधानाध्यापक रामरूप सिंह राणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Principal in charge suspended after three year old child gets electrocuted in sitarganj
निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितारगंज में जर्जर भवन को लेकर उच्चधिकारियों की ओर से जारी आदेशों को गंभीरता से नहीं लेने के कारण स्कूल में तीन साल के बालक को करंट लग गया। इस पर डीईओ (बेसिक) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रभारी प्रधानाध्यापक रामरूप सिंह राणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

17 अगस्त को राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेमपुर के जर्जर भवन में जाने से आंगनबाड़ी के तीन वर्षीय छात्र को करंट लग गया। बीईओ भानु प्रताप कुशवाहा की जांच रिपोर्ट के बाद डीईओ बेसिक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बिना देरी किए अगले ही दिन प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन के आदेश जारी कर दिए। जांच में पाया गया कि विद्यालय में पीछे की तरफ एक जर्जर कक्ष है, जिसके खिड़की-दरवाजे टूटे पड़े हैं। जर्जर कक्ष में बिजली के खुले तार भी जमीन पर गिरे थे। इसकी चपेट में आने से दुर्घटना हुई है।

विज्ञापन


शिक्षा महानिदेशक ने विद्यालय परिसर के जर्जर भवनों में बच्चों के प्रवेश को वर्जित करने के साथ बिजली के तारों को दुरुस्त रखने के आदेश जारी किए थे लेकिन प्रभारी प्रधानाध्यापक ने उनके आदेशों को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने जर्जर भवन में न ही बच्चों के प्रवेश वर्जित किया और न ही बिजली के तारों को दुरुस्त कराया। इस कारण विद्यालय में यह अप्रिय घटना घटित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर आरोपों के चलते खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है।
 - हरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी

लापरवाही पर प्रधानाध्यापक का रुकेगा वेतन, नोटिस जारी
रुद्रपुर में प्राथमिक स्कूल में बच्चों को न तो नियमित कार्य दिए जा रहे हैं और न ही गृह कार्य हो रहे हैं। यहां तक कि शिक्षक डायरी भी नहीं भरी जा रही है। इस लापरवाही पर चंदननगर प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

मंगलवार को उप शिक्षाधिकारी रुद्रपुर सावेद आलम ने चंदननगर प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि यहां के बच्चों का अधिगम स्तर एकदम निम्न है। साथ ही बच्चों को विषयों का नियमित कार्य भी नहीं दिया जा रहा। इसके अलावा गृह कार्य भी नहीं दिया जा रहा है। कार्यालय में रजिस्टर आदि का रखरखाव भी ठीक नहीं पाया गया। यहां तक कि शिक्षक डायरी भी नहीं भरी जा रही। उप शिक्षाधिकारी ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए चेतावनी दी कि जल्द ही स्कूल का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। उस दौरान अगर सुधार नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

प्राथमिक स्कूल चंदननगर के निरीक्षण में घोर लापरवाही मिली है। बच्चों का अधिगम स्तर निम्न पाया गया तो उन्हें नियमित व गृह कार्य भी नहीं दिए जा रहे। इसके लिए प्रधानाध्यापक को जिम्मेदार मानते हुए उनका अगस्त का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया जाएगा।
- सावेद आलम, उप शिक्षाधिकारी रुद्रपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed